फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Doctor injured due to vehicle accident, referred

Deoria News: वाहन की चपेट से चिकित्सक घायल, रेफर

Thu, 08 Dec 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Doctor injured due to vehicle accident, referred
वाहन की चपेट से चिकित्सक घायल, रेफर
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर बैतालपुर के समीप बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की चपेट से स्कूटी सवार डॉ. आनंद बहादुर सिंह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
डॉ. आनंद बहादुर सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात हैं। वह स्कूटी से गोरखपुर से सुबह ड्यूटी पर आ रहे थे। अभी देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर बैतालपुर के निकट पहुंचे थे कि पीछे से किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। वह घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह कार्यालय में सूचना दी।
विज्ञापन

खबर मिलते ही सीएमओ डॉ. राजेश कुमार झा, अरबन के नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव, एपिडेमियोलाजिस्ट राजीव भूषण पांडेय, रविजीत बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हें लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया। डॉ. आनंद बहादुर के सिर, कंध व शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed