फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   doctor found absent

सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक, वेतन रोका

Sun, 09 Oct 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
doctor found absent
सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक, वेतन रोका
विज्ञापन

सीएमओ ने किया सीएचसी लार व दो पीएचसी का निरीक्षण
ककरौली पीएचसी में ड्यूटी से गैरहाजिर मिले एक डॉक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
लार/पिंडी। सीएमओ डॉ. राजेश कुमार झा ने रविवार को लार सीएचसी व दो पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान ककरौली पीएचसी पर एक डॉक्टर अनुपस्थित मिले। उनका वेतन रोकने के निर्देश सीएमओ ने दिए।
सीएमओ दोपहर में लार सीएचसी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले ओपीडी, महिला व पुरुष वार्ड, ईटीसी वार्ड, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। महिला वार्ड में भर्ती महिलाओं से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद दोपहर बाद सीएमओ ककरौली पीएचसी पहुंचे, जहां निरीक्षण के दौरान डॉ. श्याम कुमार अनुपस्थित मिले। बताया गया कि वह नियमित अस्पताल नहीं आते हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीवी सिंह को वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं प्रसव कक्ष, ओपीडी में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ न्यू पीएचसी पिंडी पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का हाल जाना। उन्होंने दवा वितरण, ओपीडी, कर्मचारी की उपस्थिति पंजिका को देखा। साथ ही परिसर में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, जो संतोषजनक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं व एएनएम आदि के साथ मीटिंग की। उन्होंने छूटे लोगों का तीन दिन के अंदर शत-प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. बीपी सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एपी सिंह, डॉ. डीएन द्विवेदी, डॉ. सचिंद्र शर्मा, फार्मासिस्ट शमशाद आलम, रविंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed