फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   do not afraid, be aware for covid

कोरोना : घबराएं नहीं, सावधान रहने की जरूरत

Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
do not afraid, be aware for covid
- कोरोना के बढ़ते मामलों को देख स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन

- जांच बढ़ाकर ढाई सौ से चार सौ तक करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मंगलवार को सीएमओ डॉ. राजेश कुमार झा ने विभागीय अधिकारियों के साथ अपने कार्यकक्ष में बैठक की। कोरोना से निपटने के इंतजामों को पुख्ता करने की योजना बनाई गई। सीएमओ ने कोराना की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना से घबराने की नहीं, सावधान रहने की जरूरत है।
सीएमओ ने बताया कि जिले में अभी एक भी कोरोना के केस नहीं मिले हैं। देश व प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। वायरस पहले के मुकाबले काफी कमजोर है। फिर भी हमें सावधानी बरतनी होगी। लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

मास्क का प्रयोग करें और नियमित साफ-सफाई पर ध्यान दें। उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रो को जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पहले जिले में ढाई सौ जांच रोजाना हो रहे थे। अब इसे बढ़ाकर चार सौ तक किया जाएगा। अन्य जरूरी सुविधा संसाधनों को पुख्ता किया जा रहा है। 11 व 12 अप्रैल को मॉकड्रील कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारी सुविधाओं का जायजा लेंगे। सभी सरकारी अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और वेंटिलेटर समेत जरूरी सामान व उपकरण की उपलब्धता का आकलन किया जाएगा।

ऐसे करें बचाव
- हाथों को साबुन पानी से धोएं या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
- बिना हाथ धोए आंख, नाक, मुंह को छूने से बचें।
- खांसते या छींकते वक्त रूमाल या कोहनी का इस्तेमाल करें।
- भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बिना मास्क के न जाएं।
- कोरोना के लक्षण महसूस होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed