{"_id":"590378fb4f1c1b0b71c0f901","slug":"dm-visits-after-taking-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्ज लेने के बाद डीएम ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार्ज लेने के बाद डीएम ने किया दौरा
देवरिया
Updated Fri, 28 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
नवागत डीएम सुजीत कुमार ने कार्यभार संभाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया (ब्यूरो)। नवागत डीएम सुजीत कुमार ने शुक्रवार की देर शाम 7.15 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रेजरी में कार्यभार संभाला। वह इसके पहले शामली के डीएम थे। कार्यभार ग्राहण करने के बाद बामुश्किल आधे घंटे भी नहीं रुके। बीच मंडलायुक्त अनिल कुमार की गाड़ी आ गई और उनके साथ सलेमपुर रवाना हो गए। 2010 में सुजीत कुमार का चयन आईएएस में हुआ था। वह मूलत: बिहार के रहने वाले हैं। शामली में पहली पोस्टिंग डीएम पद पर हुई थी। वहां सुजीत कुमार के कार्यों को देखते हुए देवरिया भेजा गया है।
शुक्रवार की शाम 7 बजे देवरिया पहुंचे नवागत डीएम सुजीत कुमार से सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रेजरी पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्ट्रेट में मौजूद अधिकारियों से संक्षिप्त परिचय के बाद सलेमपुर रवाना हो गए। नवागत डीएम के सामने सबसे पहली चुनौती सीएम के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने की होगी। यही वजह रही कि बिना देर किए हुए वह मंडलायुक्त के साथ कार्यक्रम स्थल सलेमपुर रवाना हो गए। डीएम के साथ अन्य अधिकारी भी गए हैं। सीडीओ राजेश त्यागी साथ में हैं। चूंकि वह प्रभारी डीएम हैं और सुबह ही कार्यक्रम स्थल का दौरा किया था, इसलिए नवागत डीएम ने तैयारियों को लेकर पूछताछ भी की।