फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM upset after seeing the problem in shuttering work

Deoria News: शटरिंग के काम में गड़बड़ी देख बिफरे डीएम

Thu, 31 Aug 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 31 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
DM upset after seeing the problem in shuttering work
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बुधवार को रामपुर कारखाना ब्लॉक स्थित शाहपुर में निर्माणाधीन मल्टीपरपज सीड स्टोर व टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। निर्माण में कई खामियां मिलीं। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई को नोटिस देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी करीब 3.15 बजे कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने शाहपुर पहुंचे। 81 लाख रुपये की लागत से कृषि विभाग का मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। डीएम ने निर्माणाधीन भवन में खराब शटरिंग और हनी कांबिंग (बीम में उखड़ापन जिसकी वजह से छड़ दिख रही है।) पर नाराजगी जताई। कुछ स्थानों पर भवन में प्रयुक्त ईंटें भी अधोमानक दिखीं, जिन्हें ठीक करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राम अवध यादव, जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह, जेई सुधीर कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed