फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm taken meeting with election incharges

मुस्तैदी से निभाएं चुनाव ड्यटी, लापरवाही पर खैर नहीं

Sun, 31 Mar 2019 11:00 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 31 Mar 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
dm taken meeting with election incharges
चुनाव समितियों के प्रभारियों के साथ डीएम ने बैठक की। - फोटो : amar ujala
देवरिया। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए गठित विभिन्न कमेटी के प्रभारी अधिकारियों की डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। पूरी तत्परता से ड्यूटी निभाने के निर्देश देते हुए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम अमित किशोर ने कहा कि मतदान की शुचिता बनाये रखने के साथ-साथ शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष मतदान कराएं। सौंपी गई जिम्मेदारियों को टीम भावना से कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इससे निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं होगी व मतदान सकुशल संपन्न हो सकेगा। इसमें किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही को माफ नहीं किया जाएगा। खुद की टीम के साथ जरूरत के हिसाब से जिस टीम को चाहें उसे भी सूचित करते हुए सहयोग लें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध साक्ष्यों सहित कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। प्रभारी अधिकारियों को आगाह किया कि किसी भी कार्य में गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हुई तो उसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि गोपनीय रूप से यह भी संज्ञान लें कि गत चुनाव के दौरान कहीं किसी ने लोगों के मताधिकार को किसी भी प्रकार से प्रभावित तो नहीं किया। उनके कारकों की जानकारी प्राप्त कर संबंधित थाना क्षेत्रों को अवगत भी कराएं। एडीएम प्रशासन राकेश पटेल ने कहा कि निर्वाचन संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए तैनात विभिन्न टीमों के प्रभारी अधिकारियों के कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। बैठक में सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, एडीएम उमेश कुमार मंगला, एएसपी शिष्यपाल सिंह, डीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय, पीडी महेश नारायन पांडेय, एआईजी स्टांप डॉ.राधाकृष्ण मिश्र, एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्णानंद यादव, डीआईओएस शिवचंद राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुरक्षा विभाग ने जताई मानव बम की आशंका
फ्लीट के पीछे भागने वालों पर विशेष नजर रखने के निर्देश
विरोध-प्रदर्शन करने वालों के साथ हो सकते हैं मानव बम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सुरक्षा विभाग ने सीएम की फ्लीट के साथ दौड़ने वालों में मानव बम होने की आशंका जताई है। विभाग ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को पत्र लिखकर इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। जिस जिले में सीएम की जनसभा होगी, वहां सुरक्षा बलों को चौकन्ना रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ को विभिन्न उग्रवादी, आतंकवादी संगठनों, राष्ट्र विरोधी तत्वों से खतरा है। इसलिए उनकी सुरक्षा को और पुख्ता रखने के जरूरत बताई गई है। सुरक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी एसएसपी, एसपी को पत्र लिखकर आदेश दिए हैं कि सीएम की जनसभा के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। सीएम की फ्लीट के साथ दौड़ने वालों में विरोध-प्रदर्शन करने वालों के साथ मानव बम हो सकते हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल रखा जाए। स्थानीय पुलिस बल विशेष रूप से सतर्क रहे। इसके साथ ही उनके भ्रमण करने वाले मार्गों की बैरिकेडिंग की जाए। चौराहों और मोड़ पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहे, जिससे कि मुख्यमंत्री की पूरी सुरक्षा हो सके। इस बाबत एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि सुरक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार जिले में आने पर सीएम की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा।

वाहनों से उतरवाए झंडे-स्टीकर
चुनाव आयोग के निर्देश पर सक्रिय हुई टीम
देवरिया। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में गठित फ्लाइंग स्क्वॉड टीम का जांच अभियान जारी है। रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के दौरान संबंधित दलों का झंडा एवं पार्टी के नाम व चुनाव चिह्न वाला स्टीकर वाहनों से उतरवाया गया। 

शहर के विभिन्न मार्गों के अलावा गौरीबाजार के इंदूपुर, रामपुर कारखाना के रघवापुर, हाटा रोड के वकीलगंज, रुद्रपुर रोड के अमेठी चौराहा सहित अन्य जगहों से गुजर रहे विभिन्न दलों के प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों के वाहनों की जांच की गई। इंदुपुर चौराहे पर सदर लोकसभा के बसपा के प्रभारी के वाहन से से स्टीकर निकलवाया गया। वहीं, सीसी रोड स्थित भाजपा नेता व शहर स्थित एक विद्यालय के प्रधानाचार्य के आवास से टीम ने पार्टी के झंडे को उतरवाया। फ्लाइंग स्क्वॉड के प्रभारी ज्ञानचंद मिश्र ने बताया कि टीम अपना काम सजगता से कर रही है। रविवार को भी शहर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed