फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm inspected parchi distribution

शत-प्रतिशत मतदाता पर्ची वितरण की पुष्टि के बाद ही कार्मिको को मिलेगा वेतन : डीएम

Tue, 28 May 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 May 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
dm inspected parchi distribution
फोटो समाचार........
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया मतदाता पर्ची वितरण कार्य का निरीक्षण
दो दिन के भीतर मतदाता पर्ची का वितरण सुनिश्चित करें बीएलओ : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने सोमवार की अपराह्न रामनाथ देवरिया, राघवनगर सहित विभिन्न मोहल्लों का निरीक्षण कर मतदाता पर्ची वितरण कार्य की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने एक दर्जन से अधिक घरों में मतदाता पर्ची वितरण के विषय में लोगों से जानकारी प्राप्त की। अधिकतर मतदाताओं को मतदाता पर्ची प्राप्त मिली। डीएम ने आगामी दो दिनों के भीतर सभी मतदाताओं को मतदाता पर्ची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बीएलओ का कार्य कर रहे सभी कार्मिकों के मई माह के वेतन का आहरण तभी होगा जब शत-प्रतिशत मतदाता पर्ची वितरण की पुष्टि होगी। मतदाता पर्ची वितरण में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने रामनाथ देवरिया स्थित मतदान केंद्र इंदिरा गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उक्त मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 108, 109, 110 एवं 111 बनाए गए हैं। उक्त केंद्र का निरीक्षण जिलाधिकारी ने अप्रैल माह में किया था और मतदान केंद्र में कई खामियां पाई गई थीं, जिसे सुधारने के निर्देश दिए गए थे। सोमवार को निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र पर सभी सुविधाएं निर्वाचन आयोग के मानक के अनुरूप पाई गईं। जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed