फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm inagurated deoria mahotsaw

देवरिया महोत्सव: जिलाधिकारी ने किया देवरिया महोत्सव का शुभारंभ

Mon, 05 Feb 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 05 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
dm inagurated deoria mahotsaw
देवरिया महोत्सव का डीएम और भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया शुभारम्भ।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने रविवार की देर शाम चीनी मिल मैदान में राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी, देवरिया महोत्सव का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि देवरिया महोत्सव में साहित्य, कला, संस्कृति, शिल्प, सांस्कृतिक गतिविधियों, कृषि, उद्यान तथा पौराणिकता का संगम देखने को मिलेगा। इसमें विभिन्न विधाओं, लोककलाओं, नृत्य, सुर संगम के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि देवरिया महोत्सव में एक ही जगह पर कला, संस्कृति, गीत-संगीत, व्यंजन की जानकारी, योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे जनपद की सांस्कृतिक पौराणिक ऐतिहासिक परंपराओं से लोगों को परिचित कराने का अवसर भी मिलेगा। प्रदर्शनी का आयोजन 4 फरवरी से 12 फरवरी तक किया जाएगा। इसके बाद 13 फरवरी से 29 फरवरी तक मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, भाजपा नेता पवन मिश्रा आदि मौजूद थे। संचालन भावना द्विवेदी ने किया।

जनपद में आयोजित देवरिया महोत्सव में प्रथम दिन बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने मंच पर शानदार प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में सदर विकासखंड स्थित संविलियन विद्यालय माड़ीपार की प्रधानाध्यापिका अर्चना शुक्ला तथा प्राथमिक विद्यालय बभनी 2 के प्रधानाध्यापक संजय शुक्ला की टीम की ओर से विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed