फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM hoisted flag on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा

Fri, 28 Jan 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
DM hoisted flag on Republic Day
गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया। राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रीय प्रतीक गीत का गायन हुआ। इसके बाद डीएम ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। इसके पश्चात डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन हमारा प्रजातंत्र और मजबूत व परिपक्व होता जा रहा है। मानव मूल्य, नागरिक अधिकार और पारदर्शिता इन सब मूल्यों में लगातार उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। यह अवसर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को स्मरण करने का भी है। साथ में उनके कृत्यों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर भी देता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक रूप से वंचित तबकों के उत्थान एवं उन्नयन के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रजातंत्र संविधान एवं इसके मूल्यों को अक्षुण्ण रखने का आह्वान भी किया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, सीआरओ अमृत लाल बिंद, एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी, एसडीएम महेंद्र कुमार, एएसडीएम अरुण कुमार, एएसडीएम कुणाल गौरव, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed