{"_id":"6373cc1c2cb494139047fdcb","slug":"dm-conducted-investigation-on-pothole-free-roads-deoria-news-gkp4575114167","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढामुक्त हो चुकी सड़कों पर डीएम ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढामुक्त हो चुकी सड़कों पर डीएम ने बैठाई जांच
विज्ञापन
गड्ढा मुक्ति अभियान की समीक्षा करते डीएम
- फोटो : DEORIA
गड्ढामुक्त हो चुकी सड़कों पर डीएम ने बैठाई जांच
देवरिया। जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की हकीकत की जांच एसडीएम करेंगे। मंगलवार के अंक में अमर उजाला में प्रकाशित खबर को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने दोपहर में कलेक्ट्रेट सभागार में गड्ढामुक्ति अभियान की समीक्षा की। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित नई समयसीमा 30 नवंबर के भीतर समस्त चिह्नित मार्गों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक में डीएम के सामने लोकनिर्माण विभाग द्वारा जिन सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा चुका है, उनका ब्योरा रखा गया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा गड्ढामुक्त की गई समस्त सड़कों की जांच संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से कराए जाने का निर्देश दिए। इसमें पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि भीखमपुर-देवरिया- रुद्रपुर-करहकोल मार्ग (12 किमी पैचिंग), सिरसिया-प्रतापपुर-मैरवा मार्ग (2 किमी), भाटपार-भींगारी- भवानीछापर मार्ग (2.5 किमी पैचिंग), देवरिया पकड़ी मार्ग, बरखरी परसिया छितही सिंह मार्ग (3 किमी पैचिंग) सहित विभिन्न मार्गों को गड्ढामुक्त कर दिया गया है। इसी प्रकार निर्माण खंड द्वारा जिन सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया गया है, उनमें देवरिया-कसया मार्ग (6 किमी पैचिंग), भीखमपुर-देवरिया- रुद्रपुर- करकोल घाट(4 किमी पैचिंग), मुसैला-भागलपुर मार्ग (5 किमी पैचिंग), सलेमपुर बरेजी मार्ग (1.5 किमी), महदहा डोमवलिया मुजरी बुजुर्ग मार्ग (2 किमी) सहित विभिन्न सड़कें शामिल है।
जिलाधिकारी ने रामजानकी मार्ग, सलेमपुर मैरवा सहित विभिन्न सड़कों पर किए जा रहे पैचिंग कार्य के प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला पंचायत, नगर पालिका देवरिया, मंडी परिषद की सड़कों के पैचिंग कार्य को 30 नवंबर की समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आरके सिंह, अपर मुख्य अधिकारी ज्ञानधन सिंह, ईओ रोहित सिंह समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।