फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM break sallary of DC mnarega

कार्य में शिथिलता पर डीएम ने डीसी मनरेगा का रोका वेतन

Thu, 26 Aug 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
DM break sallary of DC mnarega
कार्य में शिथिलता पर डीएम ने डीसी मनरेगा का रोका वेतन
विज्ञापन

देवरिया। डीएम आशुतोष निरंजन ने बुधवार को जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ऑनलाइन समीक्षा की। पार्कों के निर्माण कार्यों सहित इससे जुडे़ अन्य कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर डीसी मनरेगा का वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वन ब्लाक टू पार्क कार्य परियोजनाओं में शिथिलता न बरती जाए। कार्य समय से पूरा किए जाएं और गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।

डीएम ने जनपद में खेलकूद गतिविधियों को और प्रभावी करने पर बल देते हुए कहा कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर ब्लाक स्तर पर खेलकूद की गतिविधियां आयोजित की जाएं। इसमें अधिक से अधिक ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को जोड़ा जाए। इसके लिए डीआईओएस को निर्देश दिया कि इस दिवस पर खेलकूद का आयोजन स्कूलों, कालेजों में प्राथमिकता के साथ कराएं। डीएम ने समीक्षा में पाया कि वन ब्लाक टू पार्क के तहत 106 खेल मैदान विकसित किए जाने हैं। इसके सापेक्ष्य 45 परियोजनाओं पर ही कार्य शुरु होने पर धीमी प्रगति के लिए नाराजगी जताई और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि खेल का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है, इसे प्रोत्साहित करने की जरुरत है और खेलों को शिक्षा से जोड़े जाने पर बल दिया। उन्होंने प्रस्तावित पार्कों में मिट्टी भराई आदि कार्यों को शीघ्र कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने प्रगति विवरण को रखा। इस दौरान एसडीएम सदर सौरभ सिंह, डीआईओएस देवेंद्र गुप्ता, बीएसए संतोष कुमार राय, बीडीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed