फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM anoyed at less resolve cases

शिकायतों के निस्तारण में देरी पर बिफरे डीएम

Sat, 01 Jan 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
DM anoyed at less resolve cases
शिकायतों के निस्तारण में देरी पर बिफरे डीएम
विज्ञापन

रुद्रपुर। नए साल के पहले दिन आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों के निस्तारण में देरी पर जिलाधिकारी सख्त दिखे। उन्होंने राजस्व कर्मियों को शिकायतों के निस्तारण में कमी पाए जाने पर कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने धरातल पर समस्याओं का निदान कर रिपोर्ट लगाने को कहा। इस दौरान आए विभिन्न विभागों के 29 मामलों में एक भी शिकायतों का निपटारा नहीं हुआ।
डीएम आशुतोष निरंजन और पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने हर फरियादी की शिकायत और संबंधित विभाग के अधिकारी से जानकारी ली। नगर पंचायत के सहनकोट मंदिर के पीछे प्रस्तावित अंत्येष्टि स्थल में किसानों ने नगर पंचायत प्रशासन पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। डीएम ने कानूनगो और लेखपाल को पैमाइश कर कार्य कराने को कहा। माहीगंज में फर्जी कागज लगा कर आंगनबाड़ी चयन के मामले में डीएम ने जांच कर कार्रवाई करने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से काबिज लोगों पर लेखपाल को मुकदमा दर्ज करा कर रिपोर्ट देने को कहा। राजस्व के मामलों को लेकर डीएम के कड़े तेवर देख राजस्व विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। उन्होंने एक सप्ताह में शिकायतों को निस्तारित करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर अराजकतत्वों पर नजर रखते हुए कार्रवाई करने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, सीओ जिलाजीत, तहसीलदार, नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह, बीएसए संतोष कुमार राय, संजय पांडेय, बीईओ जया राय, प्रभात कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाटपाररानी में आए 35 मामले, निस्तारण दो का
भाटपाररानी। उपजिलाधिकारी राजपति वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें आईं। राजस्व विभाग के दो मामलों का निराकरण हो गया। 17 राजस्व विभाग के, 14 पुलिस विभाग के, तीन विकास विभाग के तथा एक चकबंदी विभाग के मामले रहे। इस दौरान तहसीलदार अश्विनी कुमार, सीओ पंचम लाल, नायब तहसीलदार करण सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरओ ने सुनीं लोगों की शिकायतें
सलेमपुर। सीआरओ अमृतलाल बिंद ने लोगों की शिकायतें सुनीं। कुल 31 शिकायर्तें आइं।सर्वाधिक राजस्व के 19 मामलों में दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। पुलिस के 2, नगर पंचायत के 3, विद्युत के 2, कृषि के व श्रम का एक-एक मामला रहा। इस दौरान तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, सीओ कपिलमुनि सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
फरियादियों का रहा टोटा, पांच मामले निस्तारित
बरहज। कड़ाके की ठंड के कारण फरियादियों का टोटा रहा। 29 मामलों में पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को समयसीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ध्रुव शुक्ल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। सीडीओ रवींद्र कुमार और एएसपी राजेश सोनकर भी पहुंच गए। पुलिस के तीन, राजस्व 19, विकास के तीन और चार अन्य सहित कुल 29 मामले आए। राजस्व के पांच मामलों का निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान, सीओ देवआनंद, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, बीडीओ चंद्रभूषण यादव, इंस्पेक्टर टीजे सिंह, मईल थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, पिंटू यादव, मनोज गुप्त, दिनेश मिश्र, डॉ.कंचन लता, अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed