{"_id":"6a62662916676e545708c017","slug":"dm-and-sp-met-abhisheks-parents-deoria-news-c-208-1-deo1030-187499-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अभिषेक के माता-पिता से मिले डीएम और एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अभिषेक के माता-पिता से मिले डीएम और एसपी
Fri, 24 Jul 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार (देवरिया)। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच मिसाइल हमले में मारे गए अभिषेक के गांव करमेल में घटना के चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी लोगों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। डीएम मधूसुदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर शंकर अभिषेक के माता-पिता से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। डीएम ने शासन स्तर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
19 जुलाई की रात अभिषेक के परिवार वालों पर मुसीबतों का पहाड़ लेकर आया। उस दिन अभिषेक मालवाहक जहाज को लेकर यूक्रेन से सीरिया जाने की राह पर निकल पड़ा था। ओडेशा बंदरगाह के पास रूस की तरफ से किए गए मिसाइल हमले में उसकी मौत हो गई थी। मौत की सूचना 20 जुलाई की शाम परिवार वालों को मिली तो चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम पसर गया।
घटना के चौथे दिन भी ग्रामीण अभिषेक के दरवाजे पर जुटे रहे।सांत्वना देने वालों का आना-जाना लगा रहा। ग्राम प्रधान भोला निषाद ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के विश्वविजय निषाद, जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद पीड़ित परिवार की मदद में जुटे हैं। करमेल गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
...
अभिषेक के माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति प्रशासन सतर्क
बेटे की मौत के बाद सदमे में जी रहे अभिषेक के माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन सतर्क है। मां अनीता देवी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बुधवार को सीएचसी गौरी बाजार लाया गया था। देर रात एंबुलेंस से उन्हें घर पहुंचाया गया। सगे संबंधियों के पहुंचते ही चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो जा रहा है। पिता कौशल दिनभर आते-जाते लोगों से घटना के बारे में चर्चा करते हुए रोने लगते हैं।