फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DLed trainees took oath to increase polling percentage

डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लिया संकल्प

Sat, 05 Feb 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
DLed trainees took oath to increase polling percentage
डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

देवरिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रामपुर कारखाना में शुक्रवार को स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में सबकी हिस्सेदारी जरूरी है। विगत वर्षों में जनपद में मतदान 60 प्रतिशत के आंकड़े को भी नहीं छू पाया है। जबकि हमारा लक्ष्य ‘अबकी बार, देवरिया 80 के पार’ होना चाहिए।
उन्होंने प्रथम बार के मतदाताओं को जाति, धर्म, क्षेत्र, समुदाय, भाषा, लिंग के संकीर्ण दायरों से ऊपर उठकर स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण के लिए निर्भीक होकर आगामी तीन मार्च को मतदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सीडीओ एवं स्वीप के जनपदीय नोडल अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा हम सबको अपने मताधिकार का प्रयोग स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण करना चाहिए। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। डायट प्राचार्य व बीएसए संतोष कुमार राय ने कहा कि भारत विश्व के उन चुनिंदा देशों में है जहां स्वतंत्रा के तुरंत बाद से ही सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार मिला। इससे पहले अतिथियों ने प्रशिक्षुओं की ओर से निर्मित रंगोली का अवलोकन किया। उन्होंने सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन भी किया व हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की। इस अवसर पर वर्तमान सत्र में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी व विजेता अध्यापकों व प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत भी किया गया। आभार कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रसून कुमार सिंह ने जताया। पल्लवी मिश्रा, प्रिया सिंह, रजनी पांडेय, भावना मिश्रा, आदित्य दीक्षित, अभय यादव, अनामिका सहित अन्य डायट प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रवक्ता अखिलेश राय, डॉ. परशुराम, भानु प्रताप सिंह, सीमा कुमारी, कुंवर प्रताप सिंह, सत्यम श्रीवास्तव, सुभाष गुप्ता, प्रधानाध्यापक जयनाथ प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed