फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DLED exam : 65 absent in math's paper

डीएलएड : 65 ने छोड़ी गणित की परीक्षा, एक नकलची पकड़ा गया

Fri, 17 Sep 2021 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
DLED exam : 65 absent in math's paper
डीएलएड : 65 ने छोड़ी गणित की परीक्षा, एक नकलची पकड़ा गया
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया। डीएलएड के विभिन्न सेमेस्टर की तीन पालियों में हो रही परीक्षा में बृहस्पतिवार को 65 परीक्षार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा छोड़ दी। महाराजा अग्रसेन बालक इंटर कॉलेज, जलकल रोड से एक परीक्षार्थी को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए सचल दल ने पकड़ा। उसे परीक्षा से रस्टिकेट कर दिया गया।

जिले के सात केंद्रों पर जिसमें महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज जलकल रोड, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज गरुलपार, जनता इंटर कॉलेज सोनूघाट, एसएसबीएल इंटर कॉलेज, लाला करमचंद इंटर कॉलेज बरारी बैतालपुर, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज मझगांवा शामिल हैं, बीटीसी परीक्षा वर्ष 2013, सेवारत मृतक आश्रित, उर्दू, बीटीसी- 2014 एवं बीटीसी- 2015 व डीएलएड प्रशिक्षण- 2017, 2018, 2019, अवशेष व अनुत्तीर्ण परीक्षा वर्ष 2021 हो रही है। बृहस्पतिवार को 10 से 11 बजे तक प्रथम पाली में विज्ञान, 12 से एक बजे तक द्वितीय पाली में गणित एवं दो से चार बजे तक सामाजिक अध्ययन विषय का प्रश्न पत्र था। प्रभारी डायट प्राचार्य डॉ.प्रसून कुमार सिंह ने बताया कि गणित विषय में ही सबसे ज्यादा परीक्षार्थी रहे। इस प्रश्न पत्र में कुल जनता इंकॉ. में 330 में 318, जनता इंकॉ.रामपुर कारखाना में 385 में 377, थापर इंकॉ.बैतालपुर में 430 में 420, अग्रसेन बालक इंकॉ.में 382 में 381, अग्रसेन बालिका में 331 में 319, एसएसबीएल में 352 में 337, गंगा प्रसाद इ.कॉ. मझगांवा में 337 में 330 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। अग्रसेन बालक इंकॉ. में एक परीक्षार्थी को सचल दल के सदस्य अखिलेश राय व निर्मल यादव ने अनुचित सामग्री के साथ पकड़ा , उसे परीक्षा से रस्टिकेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा को शुचितापूर्ण तरीके से कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को 10 से 11 बजे तक प्रथम पाली में हिंदी एवं द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed