{"_id":"65c494a238ffc476b2049d61","slug":"dj-played-till-late-night-at-birthday-party-clash-with-police-after-reaching-home-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जन्मदिन पार्टी में देर-रात तक बजा डीजे, घर पहुंची पुलिस से हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जन्मदिन पार्टी में देर-रात तक बजा डीजे, घर पहुंची पुलिस से हुई झड़प
Thu, 08 Feb 2024 02:15 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
देवरिया जिले में खुखूंदू थाना क्षेत्र के बरडीहा लाला गांव में बुधवार रात को एक परिवार में बच्चें की बर्थडे पार्टी में डीजे बज रहा था। देर-रात तक डीजे बजाने और डांस के दौरान हंगामा होने की किसी ने पीआरबी को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस तो नशे में धुत कुछ लोग पुलिस को ही अनाप-शनाप बकने लगें।
विज्ञापन
पीआरबी ने इसकी सूचना थाने में दी। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर दिलीप सिंह दोनों गाड़ियों के साथ मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। इस दौरान भी पुलिस से झड़प होने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस आपस में विवाद होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने पिता और पुत्र को हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान किया है। उधर, पुलिस पर महिलाओं से उलझने का आरोप है।