फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   diwali will be celebrated today

उत्साह और उमंग के साथ आज मनाएंगे दीपावली, सजे बाजार

Sun, 23 Oct 2022 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
diwali will be celebrated today
दीपावली पर घर सजाने के लिए लोगों ने सजावटी सामानों की खरीदारी की संवाद - फोटो : DEORIA
उत्साह और उमंग के साथ आज मनाएंगे दीपावली, सजे बाजार
विज्ञापन

साधक भक्ति भाव से करेंगे लक्ष्मी-गणेश का पूजन, घरों एवं प्रतिष्ठानों को विशेष रूप से सजाया गया
दीये, मोमबत्ती, पूजन के सामान, मिठाई, सब्जियों की खरीदारी में देर शाम तक जुटे रहे लोग
रविवार को मनाई गई छोटी दिवाली, शुरू हुआ बधाई देने और लेने का दौर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में दीपावली की तैयारियां जोरों पर है। रविवार को लोग अपने घरों व दुकानों की साफ-सफाई एवं को खूब सजाने में लगे रहे। बाजार में सजावटी सामान, लक्ष्मी-गणेेश की प्रतिमा, मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, मिठाई, पूजन सामग्री सहित अन्य संबंधित सामान खरीदने के लिए लोग बाजार में उमड़े रहे। इससे कई बार जाम की स्थिति भी प्रमुख जगहों पर बनीं। छोटी दिवाली के मौके पर प्रमुख जगहों पर शाम को दीप भी जलाया गया।
दीपावली की तैयारियों में छोटों से लेकर बड़े तक जुट हुए हैं। शहर के लेकर देहात क्षेत्र में लक्ष्मी व गणेेश की प्रतिमा स्थापित कर भव्य पूजन करने की तैयारी चल रही है। जयघोष के बीच आयोजक प्रतिमाओं को लेकर पूजन स्थल पर ले गए। शहर के मालवीय रोड, मोतीलाल रोड, हनुमान मंदिर रोड में सबसे ज्यादा भीड़ रविवार को रही। छहमुखी चौराहा सहित अन्य स्थानों पर सजावटी सामान, रंग-बिरंगे माला, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, दीये, फल-फूल, मिठाई आदि की दुकानों पर अधिक ग्राहक आए।
विज्ञापन

चीनी मिल ग्राउंड पर लगा पटाखा बाजार, महंगाई का दिखा असर
जिला प्रशासन की ओर से 100 से अधिक दुकानों को इस बार पटाखा बिक्री की अनुमति दी गई है। इसमें कुल 97 दुकानें लगी हैं। दुकानों के आगे बालू से भरे बोरे व पानी के ड्रम रखे गए थे। रविवार को पटाखा खरीदने के लिए बच्चे व बड़े सभी जुटे रहे। अनार, फुलझड़ी, गुज्जा, महुआ, चरखी, झिलझिल, नृत्यधारा, राकेट, तेज आवाज करने वाले बम आदि खरीदने के लिए सभी उत्साहित दिखे। एक दुकानदार राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि थोक मूल्य ही इस बार पटाखों के 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़े हैं। इसका सीधा असर फुटकर पर भी पड़ा है। सोमवार को अधिक खरीदारों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रयोदशी तिथि होने के चलते रविवार को भी धनतेरस की हुई खरीदारी
रविवार को भी त्रयोदशी तिथि होने से शुभ मुहूर्त में बर्तन, आभूषण, चांदी के सिक्के, इलेक्ट्रानिक सामान, दोपहिया व चारपहिया वाहन, मोबाइल की दुकानों पर खरीदारी करने में लोग जुटे रहे। धनतेरस के पहले दिन शनिवार को जिन सामान की एडवांस बुकिंग कर ली गई थी। अधिकतर लोग रविवार को उसे घर लेकर आए। बर्तन की दुकानों पर तो मोलभाव कर महिलाओं ने खरीदारी की। हालांकि, बर्तनों के बढ़े दाम ने सभी को परेशान किया। जिला बर्तन कमेटी के मंत्री मनोज वर्मा ने बताया कि स्टील की कीमतें बढ़ने से इस बार बर्तनों के दाम पिछले साल से बढ़े हैं। कपड़े की दुकानों पर भी बच्चों के साथ अभिभावक पहुंचे, वहीं, मोबाइल की दुकानों पर युवाओं की भीड़ अधिक रही। आभूषण की दुकानों पर भी खूब ग्राहक उमड़े। इससे सर्राफा बाजार में भी उछाल दिखा। मालवीय रोड के एसके ज्वैलर्स के आशीष सोनी ने बताया कि छोटे आइटम ज्यादा बिके। जिला सर्राफा मंडल के अध्यक्ष शंखलाल सर्राफ ने बताया कि रविवार को भी लोगों की खरीदारी करने से बाजार अच्छा रहा।
भुजौली कॉलोनी स्थित ग्राउंड को खिलाड़ियों ने दीपों से सजाया
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ग्राउंड भुजौली कॉलोनी में रविवार की शाम को यहां प्रशिक्षण ले रहे क्रिकेट खिलाड़ियों ने जलते दीपों से प्रशिक्षक नीरज वाजपेयी की देखरेख में सजाया। दीपदान एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने यहां जितेंद्र सिंह, अतुल वर्मा, राजेश गुप्ता, अश्वनी मणि तिवारी उर्फ बजरंगी, सुजीत जायसवाल, अतुल सिंह, पुनीत मिश्रा, अभिषेक रावत आदि भी पहुंचे।
स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षकों-विद्यार्थियों ने की आतिशबाजी
स्कालर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राघवनगर में रविवार को दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों व शिक्षिकाओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। निदेशक राजकुमार अग्रवाल, उपनिदेशक निकुंज अग्रवाल, प्रधानाचार्य सपना केजरीवाल, एकेडमिक हेड संतोष पांडेय आदि की उपस्थिति में रंगोली प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने उत्साह संग हिस्सा लिया।
एनपीएस में मनाया गया दीपोत्सव
सोनूघाट। नेशनल पब्लिक स्कूल में रविवार को दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने विविध प्रकार की रंगोली बनाई। प्रबंधक संजय शंकर मिश्र ने इसका शुभारंभ किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य ज्योति लक्ष्मी तथा भटनी शाखा की मृदुला सिंह बघेल ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संवाद
अनेकता में एकता का संदेश देती है रंगोली
पङ़री बाजार। जीङी पब्लिक स्कूल घुसरी मिश्र में रविवार को आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने रंगोली, मिट्टी के बर्तन, मूर्ति एवं कई प्रकार के चित्र प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि दरोगा मिश्र ने कहा कि रंगोली अनेकता में एकता का संदेश देती है। विशिष्ट अतिथि विमलचंद पांडेय ने कहा कि स्वदेशी पद्धति द्वारा निर्मित मिट्टी के सामान बनाने से छात्रों में नई ऊर्जा का संचार होगा। विविध कार्य इनके रचनात्मक दृष्टिकोण को प्रदर्शित कर रहा है। इस दौरान प्रबंधक विनय मिश्र, मुरली मनोहर यादव, शिल्पी पांडेय, सन्नी मौर्य, रितिक पांङेय, पवन यादव, श्वेता बर्नवाल, फरीदा खातून, गुलशन खातून आदि मौजूद रहे। संवाद

अंतिम गेंद पर भारत की जीत के बाद से छूटने लगे पटाखे
देवरिया। टी-20 विश्व कप में बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर पूरे दिन खेलप्रेमियों में रोमांच बना रहा। शाम 5:20 के बाद जैसे ही अंतिम गेंद पर अश्विन ने चौका मारकर जीत दिलाई, शहर से लेकर गांव तक पटाखों की आवाज से गूंज उठे। क्रिकेट छात्रावास के प्रशिक्षक अब्दुल अहद ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे देश को दीपावली का यह कभी न भूलने वाला यादगार लम्हा व गिफ्ट प्रदान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed