फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District youth found corona infected in Lucknow

जिले का युवक लखनऊ में कोरोना संक्रमित मिला

Wed, 20 Apr 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
District youth found corona infected in Lucknow
जिले का युवक लखनऊ में कोरोना संक्रमित मिला
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना संक्रमण पांव पसारने लगा है। तकरीबन तेरह दिन बाद जिले के एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसकी जांच लखनऊ में हुई। इसकी जानकारी होने के बाद जिले में प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे ने सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि, लोग बचाव के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। अधिकांश लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करना भूल गए हैं। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कोविड संक्रमण पर ब्रेक लग गया था। कुछ दिनों से जिले में संक्रमित मरीज नहीं था। अब फिर मरीज मिलने से जिम्मेदारों की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सतर्कता बरती जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। संभावित लोगों की जांच भी कराई जा रही है। बुधवार को आई रिपोर्ट में शहर के एक मोहल्ले का युवक दो दिन पहले आंत का ऑपरेशन कराने के लिए लखनऊ स्थित एक अस्पताल में पहुंचा, जहां जांच में संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

उसके परिवार में सात सदस्य हैं। वह लखनऊ में ही होम आइसोलेशन में है। जनपद में अब तक 22635 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 22404 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि कोविड को लेकर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। नियमित जांच कराई जा रही है। बुधवार को एक पॉजिटिव केस मिला। कोविड को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed