फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   district person found corona infected in gorakhpur

जिले का व्यक्ति गोरखपुर में कोरोना संक्रमित मिला

Thu, 31 Mar 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
district person found corona infected in gorakhpur
जिले का व्यक्ति गोरखपुर में कोरोना संक्रमित मिला
विज्ञापन

देवरिया। जिले के एक और व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। गोरखपुर के एम्स में उसकी जांच कराई गई थी। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या दो हो गई है। इसे देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे ने सक्रियता बढ़ा दी है।
कोविड संक्रमण पर कुछ दिन पहले ब्रेक सा लग गया था। जिले में एक भी संक्रमित नहीं थे, लेकिन चार दिन से फिर मरीज मिलने लगे हैं, जिससे जिम्मेदारों की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सतर्कता बरती जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। लोगों की जांच भी कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में विकास खंड गौरीबाजार क्षेत्र का एक व्यक्ति चार दिन से सर्दी-खांसी से पीड़ित था। बुधवार को वह एम्स गोरखपुर पहुंचा, जहां जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वह चार दिन पहले अपने गांव आया था।
विज्ञापन

इस समय खोवा मंडी, गोरखपुर अपने आवास में होम आइसोलेशन में है। जनपद में अब तक 22,634 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं 22,402 लोग ठीक हो चुके हैं। होमआइसोलेशन में दो लोगों का इलाज चल रहा है। जिले की एक महिला लखनऊ के अस्पताल में जांच कराने पर संक्रमित मिली थी। वह चार वर्ष से गोरखपुर में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हर रोज जांच कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को 1212 लोगों की जांच हुई, जिसमें 240 एंटीजन तथा 972 आरटीपीसीआर जांच शामिल हैं। आज एक पॉजिटिव केस मिला। जिले में एक्टिव केस दो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed