{"_id":"631cd1783e64345c08686456","slug":"district-kho-kho-team-selected-deoria-news-gkp450058786","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई जिला खो-खो टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई जिला खो-खो टीम
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई स्कूली खो-खो की जनपदीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जनपदीय स्कूली खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न तहसीलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। 14 व 19 वर्ष वर्ष बालक वर्ग में देवरिया नगर तथा 14 वर्ष बालिका में बरहज 19 वर्ष में देवरिया ग्रामीण की टीम विजेता रही।
अशोक इंटर कॉलेज बरपार के संयोजकतत्व में 19 वर्ष बालक वर्ग में देवरिया ग्रामीण, देवरिया नगर तथा बरहज तहसील ने प्रतिभाग किया। 19 वर्ष बालिका में देवरिया ग्रामीण, देवरिया सदर, सलेमपुर तथा बरहज तहसील ने हिस्सा लिया। 14 वर्ष बालिका में देवरिया सदर, देवरिया ग्रामीण तथा बरहज तहसील एवं बालक वर्ग में इन्हीं टीमों ने खेल में अपना दमखम दिखाया।
इसके पूर्व प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष माधव प्रसाद सिंह ने खेल का शुभारंभ कराया। संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मिथिलेश सिंह एवं जनपदीय क्रीड़ा समिति के सदस्य शिवानंद नायक ने बताया कि 14 वर्ष बालक वर्ग में देवरिया नगर ने बरहज को 14-05 के अंतर से मात दी। 19 वर्ष बालक वर्ग में देवरिया नगर ने बरहज तहसील को 14-02 से पराजित किया। 14 वर्ष बालिका में बरहज तहसील ने देवरिया नगर को 10-03 से एवं 19 वर्ष बालिका में देवरिया ग्रामीण ने 05-02 के अंतर से पराजित किया।