फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dispute between tenants over land woman beaten to death

Deoria News: जमीन को लेकर पटीदारों में विवाद, महिला की पीटकर हत्या

Mon, 25 Dec 2023 11:28 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Dec 2023 11:28 AM IST
सार

देर रात जमीन को लेकर दो पटीदारों के बीच जमकर ईंट पत्थर चला। इसमें मदीना खातून की पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं उसका पति, ननदोई और बहन गंभीर रूप से घायल हैं।घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया।

विज्ञापन
Dispute between tenants over land woman beaten to death
रोते बिलखते परिजन, इनसेट में मृतका। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में महुआडीह थानाक्षेत्र के समोगर गांव के फुलवरिया टोला पर रविवार की देर रात जमीन को लेकर दो पटीदारों के बीच जमकर ईंट पत्थर चला। इसमें मदीना खातून की पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं उसका पति, ननदोई और बहन गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया। गांव में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन


महुआडीह थानाक्षेत्र के समोगर गांव के फुलवरिया टोला पर स्व मुर्तुजा के दो बेटे हैं। अलीहसन और नूर मुहम्मद हैं। इसमें अलीहसन की भी पहले मौत हो चुकी है। मुर्तुजा अपनी मृत्यु से पहले छोटे बेटे की पत्नी आमिना के नाम से अपना कुल 32 कट्ठा खेत बैनामा कर दिया।
विज्ञापन


 इस बात की जानकारी बड़े बेटे को हुई तो आपस में विवाद हो गया। आगे चलकर पंचायत के बाद आमिना ने आठ कट्ठा खेत मदीना के नाम से वापस बैनामा कर दिया। उसके बाद दोनों पक्षों में घर व अन्य बाकी जमीन के बंटवारे को लेकर आए दिन विवाद शुरू हो गया। मुर्तुजा की बेटियां और दामाद यहीं रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सड़क हादसे में टेंपो में दबा चालक, गैस कटर की मदद से निकाला गया शव

रविवार की रात को अलीहसन और नूर मोहम्मद के परिवार के बीच दरवाजे पर चल रहे रास्ते का फोटो खींचने को लेकर विवाद हो गया। फोटो अलीहसन का दामाद सिराजुद्दीन खींच रहा था। दूसरे पक्ष ने मना किया। इसी बात को लेकर ईंट पत्थर चलने लगा। इसमें दोनों तरफ से लोग घायल हुए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंपो से अलीहसन के पक्ष को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां देर रात मदीना की मौत हो गई। बाकी सेराजुदीन, शमशाद और उसकी पत्नी कुलसुम को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां सिराजुद्दीन की हालत गंभीर है। मौके पर रात को सीओ श्रीयेश त्रिपाठी ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed