फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dispute between Munshi and Diwan in Lar police station

Deoria News: लार थाने में मुंशी और दीवान के बीच विवाद

Sun, 15 Feb 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dispute between Munshi and Diwan in Lar police station
चनुकी। लार थाने में तैनात एक मुंशी और दीवान में शनिवार को विवाद हो गया। मुंशी ने थाने के दीवान को पीटने की धमकी दी। मामला बिगड़ता देख एक दारोगा पहुंच गए और बीच बचाव किया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि थाने का दीवान सरकारी कागज लेकर देवरिया गया था। दीवान को आने में देरी हो रही थी। इधर मुंशी ने उस दीवान की ड्यूटी कहीं और लगा दी। समय से दीवान के नहीं आने के बाद मुंशी ने उसे फोन पर ड्यूटी की जानकारी दी। इस पर दीवान ने कहा कि अभी वह ड्यूटी पर हैं तो फिर क्यों ड्यूटी लग गई। इस बात को लेकर मुंशी ने रपट लिखवा देने बात कह डाली। कुछ देर में दीवान थाने पहुंचा और एसओ को बताया कि वह ड्यूटी पर था फिर भी रपट की बात कही जा रही है। इस बात को लेकर मुंशी और दीवान से कहा सुनी होने लगी और मुंशी ने दीवान को पीटने की धमकी दे दी। विवाद बढ़ता देख दारोगा पहुंच गए और बीच बचाव किया। थाने के सिपाहियों का कहना है कि मुंशी की दबंगई बढ़ गई है। कुछ दिन पूर्व यहां तैनात रहे एक दारोगा से भिड़ गया था। दारोगा ने किसी तरह विवाद से बचा लिया। इस संबंध में एसओ संतोष कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed