फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Discharge the responsibilities well: CDO

दायित्वों का अच्छी तरह करें निर्वहन : सीडीओ

Sun, 06 Mar 2022 10:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
Discharge the responsibilities well: CDO
दायित्वों का अच्छी तरह करें निर्वहन : सीडीओ
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए रविवार को मतगणना संकलन पर्यवेक्षक, सहायक, माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण विकास भवन के गांधी सभागार में हुआ। इसमें दस कर्मी अनुपस्थित रहे। सीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा कि मतगणना का कार्य महत्वपूर्ण होता है। मतों की गणना का कार्य सावधानी से करें। कर्मी अपने दायित्वों का अच्छी तरह से निर्वहन करें।
सीडीओ ने कहा कि मतगणना हाल में मोबाइल फोन, लाइटर, कैलकुलेटर, पान, पान मसाला, सिगरेट ले जाने पर पूरी तरह से मनाही है। मतगणना कार्य की वीडियोग्राफी की जाएगी। हर गतिविधि पर नजर रहेगी। मतगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। हर मतगणना टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेंगे। माइको आब्जर्वर की ओर से अलग से निर्धारित प्रारूप 17-सी पर गणना टेबल पर लाई गई मशीन का नंबर, चक्र व बूथ नंबर एवं प्रत्याशियों को प्राप्त मतों का विवरण नोट किया जाएगा।
विज्ञापन

ईवीएम के मेज पर आते ही गणना पर्यवेक्षक इसमें लगे एड्रेस टैग को देखकर जांच करेंगे। उसके बाद गणना अभिकर्ताओं को दिखाएंगे कि मतगणना टेबल पर लाई गई कंट्रोल यूनिट उसी बूथ नंबर की है। उसके बाद गणना की जाएगी। उन्होंने मतगणना के अन्य कार्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा अनुपस्थित कर्मियों का भी प्रशिक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के लिए कल तक अभिकर्ता किए जाएंगे नियुक्त
देवरिया। रिटर्निंग ऑफिसर व उप जिला मजिस्ट्रेट बरहज ध्रुव कुमार शुक्ला ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र बरहज के मतदान के बाद महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम को जमा किया गया है। विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए प्रत्येक प्रत्याशी की ओर से मंगलवार तक 15-15 अभिकर्ता नियुक्त किए जाने हैं। उन्होंने प्रत्याशियों से कहा है कि वे अपने-अपने निर्वाचन अभिकर्ता के प्रस्ताव शीघ्र दो-दो फोटो एवं कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनो डोज लगवा लेने के प्रमाण पत्र के साथ उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed