फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dinesh pandey became dcf chairman

दिनेश पांडेय डीसीएफ के चेयरमैन बने

Fri, 08 Jul 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
dinesh pandey became dcf chairman
दिनेश पांडेय डीसीएफ के चेयरमैन बने
विज्ञापन

जिला सहकारी संघ लिमिटेड के चेयरमैन चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मिली निर्विरोध जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला सहकारी संघ लिमिटेड (डीसीएफ) देवरिया का चेयरमैन भाजपा समर्थित उम्मीदवार पिपरा लार निवासी दिनेश पांडेय को चुना गया। रेलवे स्टेशन रोड स्थित डीसीएफ कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
शुक्रवार की सुबह भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिनेश पांडेय ने पार्टी पदाधिकारियों और डीसीएफ के संचालक सदस्यों के साथ जिला सहकारी संघ लिमिटेड कार्यालय पहुंच नामांकन किया। अकेले भाजपा समर्थित प्रत्याशी का नामांकन होने के कारण चुनाव अधिकारी ने उन्हें दोपहर में निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। निर्विरोध निर्वाचन की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि यह निर्विरोध निर्वाचन भाजपा के नीतियों और सरकार के जनहित के कार्यों की जीत है। स्वागत करने वालों में कृष्ण मुरारी मणि, अंगद तिवारी, संतोष त्रिगुणायक, ओमप्रकाश मौर्य, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, हेमंत मिश्रा, राजेश मिश्रा, अंबिकेश पांडेय, निलभ सिंह, संजीत धर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चेयरमैन के निधन से खाली चल रहा था पद
जिला सहकारी संघ लिमिटेड के चेयरमैन एवं गौरीबाजार निवासी भाजपा नेता डॉ. कामेश्वर सिंह के निधन से यह पद खाली हुआ था। कामेश्वर सिंह की जगह पर उनके पुत्र निलभ सिंह डीसीएफ के सदस्य कुछ दिन पहले बने थे। लेकिन चेयरमैन पद पर भाजपा ने लार निवासी दिनेश पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने दी बधाई
पिंडी। जिला सहकारी संघ के चुनाव में लार के डॉ. दिनेश चंद्र पांडेय के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर नगर एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुधा सिंह, राम प्रसिद्ध सिंह, राकेश सिंह, भोला सिंह, राघवेंद्र सिंह, बृजानंद यादव, अभय कुशवाहा, कृष्णा नंद पांडेय, शुभनाथ यादव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed