फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   digital xray not work

Deoria News: तकनीकी खराबी से डिजिटल एक्स-रे जांच ठप

Fri, 19 Apr 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
digital xray not work
निराश होकर लौटे मरीज, दूर-दराज से आए लोगों को परेशानी -फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्स-रे जांच ठप हो गई है। तकनीकी खराबी होने के कारण यह समस्या आ गई है, जिससे मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां 350 से 600 रुपये कीमत चुकानी पड़ रही है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्स-रे की चौबीस घंटे सुविधा है। यहां ओपीडी के आर्थो, चेस्ट, मेडिसिन सहित अन्य विभागों से मरीज एक्स-रे के लिए आते हैं। सेंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगती है। हर रोज करीब 350 से अधिक जांच होती है। यहां शरीर के बड़े हिस्से का कई एंगल में एक्स-रे होता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कर्मचारी सुबह ड्यूटी पर पहुंचे और कार्य शुरू किए। मरीज धीरे-धीरे आ रहे थे। इस बीच लगभग 12-15 एक्स-रे हुआ था कि सुबह करीब दस बजे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई और जांच ठप हो गई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना सीनियर टेक्नीशियन रमेश यादव को दी। उन्होंने काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीएमएस, रेडियोलाॅजी विभाग के अध्यक्ष को सूचना दी गई। इसके बाद मशीन खराब होने की सूचना चस्पा कर दी गई। दिन चढ़ने के साथ ही दर्द से कराह रहे मरीजों को लेकर तीमारदार पहुंचने लगे, लेकिन सेंटर पर पहुंचने पर उन्हें लौटना पड़ा। कुछ लोगों ने जरूरी होने पर बाहर जांच कराई, जहां उन्हें कीमत चुकानी पड़ी।
नई खास के खरभान, बैतालपुर के रामसुभग, रामलक्षन के ईश्वर प्रसाद आदि ने बताया कि धूप में इलाज कराने आया, लेकिन जांच न होने से परेशानी हो रही है। शाम को पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन से अस्पताल में भर्ती मरीजों का एक्स-रे किया गया और मोबाइल पर रिपोर्ट देकर किसी तरह काम चलाया गया।
स्पीकअप
पैर में दिक्कत के कारण चलने में परेशानी है। लाठी के सहारे किसी तरह अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने एक्स-रे कराकर रिपोर्ट दिखाने को कहा। यहां मशीन खराब होने से जांच नहीं हो पा रही है। अब इलाज भी नहीं हो पाएगा। उम्र 60 वर्ष हो गई है। आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।
-श्रीकिशुन, बरेजी

मां कलावती देवी को लेकर इलाज कराने अस्पताल पहुंचा। उन्हें सर्वाइकल की समस्या है। दर्द से परेशान हैं। डॉक्टर ने स्पाइन का एक्स-रे कराने को कहा। यहां आने पर जांच नहीं होने की बात कही जा रही है। आना बेकार हो गया। अब फिर आना पड़ेगा।
-नरेंद्र यादव, बरपार

डिजिटल एक्स-रे से होती है ये जांचें
देवरिया। मेडिकल काॅलेज में अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन लगी है। इससे सीना, कमर, कूल्हा, कंधा, गर्दन, पेट सहित दुर्घटना में घायल और वार्ड में भर्ती मरीजों की जांच होती है। यह 24 घंटे खुलता है। यहां इमरजेंसी के मरीजों की भी जांच होती है। खराबी आने से इमरजेंसी सहित अन्य मरीजों की जांच नहीं हो पाएगी।

ओपीडी में पोर्टेबल मशीन से होती है जांच
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ को देखते हुए शरीर के छोटे हिस्से की जांच के लिए ओपीडी में पोर्टेबल डिजिटल मशीन से एक्स-रे की सुविधा है। यहां हाथ, कलाई, बाजू, केहुनी, एड़ी, पंजा, घुटना की ही जांच होती है। जबकि अन्य हिस्से का एक्स-रे डिजिटल मशीन से होता है।

कोट
डिजिटल एक्स-रे मशीन में तकनीकी गड़बड़ी आई है। उसे ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। इंजीनियर को बुलाया गया है। गड़बड़ी को जल्द दूर कर लिया जाएगा। इसके बाद जांच शुरू हो जाएगी।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed