{"_id":"66524a93c65ae1e4ce0b5694","slug":"digital-x-ray-machine-not-worked-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-126489-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल कॉलेज की डिजिटल एक्स-रे मशीन फिर खराब, लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल कॉलेज की डिजिटल एक्स-रे मशीन फिर खराब, लौटे मरीज
Sun, 26 May 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 26 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
करीब 16 दिन ठप पड़ी थी मशीन, बनने के बाद फिर आई तकनीकी दिक्कत
निराश होकर लौटे मरीज, दूर-दराज से आए लोगों को परेशानी
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्स-रे में तकनीकी गड़बड़ी आ गई है। इससे जांच ठप हो गई है। इससे मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। जांच के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों से आए करीब सौ मरीजों को लौटना पड़ा। मशीन को ठीक होने में कई दिन का समय लग सकता है।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्स-रे की चौबीस घंटे सुविधा है। लेकिन, व्यवस्था लड़खड़ा गई है। इधर, अक्सर मशीन के खराब रहने से मरीजों को परेशानी हो रही है। यहां इमरजेंसी, ओपीडी के आर्थो, चेस्ट, मेडिसिन सहित अन्य विभागों से मरीज एक्स-रे के लिए आते हैं। मरीजों की लंबी लाइन लगती है। हर रोज तकरीबन 350 से अधिक जांच होती है। यहां शरीर के बड़े हिस्से का कई एंगल में एक्स-रे होता है।
शनिवार को टेक्नीशियन ड्यूटी पर तैनात थे और जांच के कार्य में जुटे थे। वेटिंग हाॅल में मरीजों की भीड़ थी। वे बारी की प्रतीक्षा में भीषण गर्मी से परेशान थे। दोपहर एक बजे के करीब 170 एक्स-रे हुए थे। इसी बीच मशीन में खराबी आ गई और बंद हो गई। इससे जांच का कार्य ठप हो गया। इसकी सूचना सीनियर टेक्नीशियन सहित उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
वहां मौजूद लोग जांच न होने की जानकारी मिलने पर कर्मचारियों से उलझ गए। समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया गया। दर्द से कराह रहे लोगों को लौटना पड़ा। कुछ लोगों ने जरूरी होने पर बाहर जांच कराई, जहां उन्हें 350 से 600 रुपये कीमत चुकानी पड़ी। कुछ लोगों ने शरीर के छोटे अंगों की ओपीडी में पोर्टेबल मशीन से जांच कराई।
एक्स-रे मशीन में 18 अप्रैल को खराबी आ गई थी। काफी प्रयास के बाद इंजीनियरों ने तीन मई को किसी तरह शुरू किया, लेकिन एसी न होने के कारण मशीन ने शनिवार को फिर जवाब दे दिया।
तेज धूप में पत्नी को लेकर इलाज कराने अस्पताल पहुंचा। डेढ़ घंटे पर्ची लेने में लगा। डॉक्टर ने चेस्ट एक्स-रे कराने के लिए लिखा। यहां मशीन खराब होने से जांच नहीं हो पा रही है। रिपोर्ट नहीं दिखाने पर समुचित इलाज नहीं हो पाएगा। गांव से आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।
-भोला प्रसाद, जमुना
- पिता श्याम बहादुर पांडेय की तबीयत खराब है। सोचा कि मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टर और जांच की सुविधा मिलेगी। इससे परेशान नहीं होना पड़ेगा और इलाज में आसानी होगी। डॉक्टर ने एक्स-रे लिखा, लेकिन यहां मशीन खराब हो गई है। इससे जांच नहीं हुई। समय के साथ पैसा भी बर्बाद हुआ। अब तेज धूप में वापस जाना पड़ेगा।
-भोलेनाथ पांडेय, भेवली
डिजिटल एक्स-रे मशीन से होती है ये जांचें
मेडिकल काॅलेज में अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन लगी है। इससे सीना, कमर, कूल्हा, कंधा, गर्दन, पेट सहित दुर्घटना में घायल और वार्ड में भर्ती मरीजों की जांच होती है। यह 24 घंटे खुलता है। यहां इमरजेंसी के मरीजों की भी जांच होती है।
ओपीडी में पोर्टेबल मशीन से होती है जांच
-मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ को देखते हुए शरीर के छोटे हिस्से की जांच के लिए ओपीडी में पोर्टेबल डिजिटल मशीन से एक्स-रे की सुविधा है। यहां हाथ, कलाई, बाजू, केहुनी, एड़ी, पंजा, घुटना की ही जांच होती है। जबकि अन्य हिस्से का एक्स-रे डिजिटल मशीन से होता है।
कोट
डिजिटल एक्स-रे मशीन में तकनीकी गड़बड़ी आई है। उसे ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। गड़बड़ी को जल्द दूर कर लिया जाएगा। इसके बाद जांच शुरू हो जाएगी।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस