फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Digging road without permission...now get ready for fine

Deoria News: बिना अनुमति खोदी सड़क...अब जुर्माना के लिए हो जाएं तैयार

Mon, 15 Jan 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Digging road without permission...now get ready for fine
राघव नगर में पानी के कनेक्शन के लिए खोदी जा सड़क देख नपा अध्यक्ष ने पूछे सवाल तो भाग गए मजदूर
विज्ञापन

लोगों ने भी की शिकायत, बोले-रोड खोदकर छोड़ देने से बढ़ रही परेशानी
शहर में बीस से अधिक स्थानों पर सड़क को तोड़कर उसी हाल में छोड़ दिया गया है

देवरिया। शहर में घरों तक पानी की अंडरग्राउंड पाइप पहुंचाने और लीकेज ठीक करने के नाम पर जहां-तहां सड़कों की खोदाई कर उसी हाल में छोड़ दी जा रही हैं। इसकी वजह से एक ओर सड़कों को सुंदर बनाने में जुटी नगर पालिका प्रशासन की किरकिरी हो रही है। वहीं राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह अब इस पर सख्त हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि जल निगम हो या जलकल विभाग बिना अनुमति और रोड कटिंग चार्ज जमा किए खुदाई नहीं कर सकता है। इधर ऐसे कई मामले सामने आए हैं। इन्हे नोटिस देकर जुर्माना वसूला जाएगा।
दरअसल, रविवार को एक घर में पानी का पाइप लगाने के लिए कुछ मजदूर रविवार को सुबह करीब 9 बजे शिव मंदिर से राघव नगर जाने वाली सड़क की खोदाई कर रहे थे। उधर से गुजर रहीं नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह की नजर पड़ी तो वह रूक गईं। मजदूरों से जवाब-सवाल करने लगीं तो लोगों की भीड़ जुट गई। मामला बढ़ता देख मजदूर फावड़ा लेकर भाग निकले। लोगों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष से जगह-जगह सड़कों पर खोदाई कर छोड़ देने की शिकायत की।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सीसी रोड, सिविल लाइन रोड पर भटवलिया, एएसपी आवास के पुलिस लाइन जाने वाली सड़क किनारे, साकेत नगर, कचहरी रोड समेत कई स्थानों पर जल निगम, जलकल विभाग और आम लोग पाइप लीकेज ठीक करने या पाइप लगाने के लिए सड़क की खोदाई कर दे रहे हैं। इससे जहां सड़क की सूरत बिगड़ जा रही हैं। वहीं आवागमन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों शहर में बीस से अधिक स्थानों पर सड़क की खोदाई कर पाइप लीकेज ठीक करने के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बिना अनुमति और रोड कटिंग चार्ज जमा किए खोद रहे सड़क
शहर में पानी की लीकेज ठीक करने या अंडरग्राउंड केबल डालने के लिए बिजली निगम और टेलीकॉम कंपनी की ओर से अनुमति लेना तो दूर कटिंग चार्ज तक जमा नहीं किया जाता है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस भी दिया जा चुका है। इसके बावजूद बिना अनुमति लिए जगह-जगह सड़क खोद कर छोड़ दिया जा रहा है। कुछ समय पहले टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का अंडरग्राउंड तार डालने के दौरान कचहरी चौराहा पर पानी का पाइप फट गया था और आधे से अधिक शहर की आबादी तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंची। इसके लिए नगर पालिका के ईओ रोहित सिंह ने बीएसएनएल जीएम को नोटिस भी जारी किया थे।

-----
शहर की सड़कों को सुंदर बनाने के लिए किसी तरह निर्माण कराया जा रहा है। हाट मिक्स प्लांट से शिव मंदिर से राघव नगर जाने वाली सड़क बनी थी। बिना अनुमति लिए कुछ लोग सड़क की खोदाई पानी कनेक्शन लेने के लिए करा रहे थे। इन्हे रोका गया। जल निगम हो या जलकल विभाग बिना अनुमति और रोड कटिंग चार्ज जमा किए खोदाई नहीं कर सकता है। इधर ऐसे कई मामले सामने आए हैं। इन्हे नोटिस देकर जुर्माना वसूला जाएगा।-अलका सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed