फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DIG inspected bank of river in barhaj

नदी तट देखने के बहाने डीआईजी ने दियारा का जाना हाल

Mon, 20 Jun 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
DIG inspected bank of river in barhaj
नदी तट देखने के बहाने डीआईजी ने दियारा का जाना हाल
विज्ञापन

बरहज। नगर में रविवार को अग्निपथ योजना के विरोध में हुए बवाल के बाद जायजा लेने आए डीआईजी रवींदर गौड ने एसपी संकल्प शर्मा के साथ नदी तट देखने के बहाने दियारा क्षेत्र का हाल जाना।
शाम करीब सवा चार बजे डीआईजी अधिकारियों के साथ नदी घाट पर पहुंचे। करीब 10 मिनट तक रहे डीआईजी ने सरयू की महिमा की जानकारी लेते हुए नदी पार के गांवों के बारे में पड़ताल किया। उन्होंने लोगों से करीब 15 किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले परसियां-विशुनपुर देवार के बारे में जानकारी ली। लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र को कच्ची शराब का हब कहा जाता है। यहां की बनी शराब जिले विभिन्न क्षेत्रों के अलावा गैर जनपद गोरखपुर, बनारस, बलिया, आजमगढ़, मऊ आदि जगहों पर भेजी जाती है। पुलिसकर्मियों ने अधिकारी से समय-समय पर कार्रवाई की बात बताई। इस दौरान सीओ देवआनंद, एसओ जयशंकर मिश्र, पीआरओ, मदनपुर बीबी राजभर, मुकेश मिश्र, अमरनाथ सोनकर, शेषनाथ कन्नौजिया, राहुल यादव, विपिन, हरिहर राय, मनोज गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पशु अस्पताल में मनबढ़ों ने की तोड़फोड़, स्कूटी-बाइक क्षतिग्रस्त
बरहज। नगर में रविवार को अग्निपथ योजना के विरोध में जमकर बवाल काटा। सभी ब्लॉक परिसर स्थित पशु अस्पताल पर भी तोड़फोड़ किया। इसमें खिड़की का शीशा टूटने के साथ स्कूटी और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। कर्मियों ने तहरीर दी है। इसमें अनुचर प्रबोध कुमार सिंह और पैरावेट राजेश कुमार यादव ने कहा है कि अस्पताल पर ड्यूटी दे रहे थे। इसी बीच मनबढ़ युवक परिसर में आ गए और तोड़फोड़ करने लगे। सभी ने खिड़की का शीशा तोड़ते हुए स्कूटी और बाइक क्षतिग्रस्त कर दी है। चल रहे ईंट-पत्थर में किसी तरह जान बचाए हैं। कर्मियों ने कार्रवाई की मांग की है। पशुधन प्रसार अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि चैनल बंद कर कर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की है। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed