फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DIde by eating poison

संदिग्ध हालात में बुजुर्ग दंपती की मौत

Wed, 08 Jan 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
DIde by eating poison
सदर कोतवाली के भगवतीपुर गांव का मामला, पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के भगवतीपुर गांव में बुधवार की शाम बुजुर्ग दंपती ने प्रताड़ना से आजिज आकर जहर खाकर जान दे दी। अंतिम संस्कार की तैयारी के वक्त बेटी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया। रात आठ बजे दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।

तीन बेटों के पिता भगवतीपुर गांव निवासी झुन्नू प्रसाद के एक बेटे की मौत हो चुकी है। दूसरा बेटा राजकुमार दुबई में रहता है, जबकि तीसरा बिहारी गांव में ही रहता है। इस बीच बुधवार की शाम पांच बजे झुन्नू प्रसाद (85) और पत्नी ब्रह्मदेइया देवी (80) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव लेकर चले गए। वे अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच झुन्नू की बेटी ने पुलिस में शिकायत कर दी कि उत्पीड़न से आजिज आकर माता-पिता ने जहर खा लिया है। ऐसे में सदर कोतवाल मयफोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों शव को कब्जे में ले लिया। गांव के प्रधान समेत तमाम लोग मोर्चरी हाउस पहुंच गए। कोतवाल टीजे सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाली बेटी को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed