{"_id":"5fa6de9b8ebc3e9be9187127","slug":"diagnostic-centre-seal-deoria-news-gkp372455653","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा, डायग्नोसिस्टक सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा, डायग्नोसिस्टक सेंटर सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा, डायग्नोसिस्टक सेंटर सील
देवरिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को पथरदेवा व तरकुलवा कस्बा में छापा मारा। इस दौरान एक डायग्नोस्टिक सेंटर को टीम ने सील कर दिया। जबकि एक अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक को नोटिस जारी किया है, जबकि एक स्थान पर पैथोलॉजी बंद कर कर्मचारी फरार हो गए।
स्वास्थ्य विभाग ने जनपद अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड व अस्पताल के खिलाफ अभियान शुरू किया है। शनिवार को एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एमपी तिवारी, अरूण शाही पथरदेवा कस्बा पहुंचे। यहां टीम ने एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। जांच के दौरान पंजीकरण से संबंधित कागजात नहीं दिखाया गया। टीम ने उसे सील कर दिया। इसके बाद टीम ने एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। यहां चिकित्सक मौजूद नहीं थे। इस मामले में संचालक को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद टीम तरकुलवा कस्बा पहुंची। टीम को देख एक हास्पिटल व एक पैथोलॉजी सेंटर बंद कर कर्मचारी फरार हो गए। इस संबंध में एसीएमओ ने बताया कि पथरदेवा में अवैध रूप से चल रहे एक डायग्नोस्टिक सेंटर को सील तथा एक अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक को नोटिस जारी किया गया है। तरकुलवा कस्बा में एक हास्पिटल व एक पैथोलॉजी बंद कर कर्मी फरार हो गए, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।