फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dew fell like raindrops, people were troubled by the melting.

Deoria News: बारिश की बूंद जैसी गिरी ओस, गलन से लोग हुए बेहाल

Sun, 28 Dec 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dew fell like raindrops, people were troubled by the melting.
शहर में सड़क किनारे अलाव तापते राहगीर, फोटो संवाद - फोटो : ट्रायल देते हुए एथले​क्टिस ​खिलाड़ी। स्रोत: एकेडमी
देवरिया। ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। रविवार को जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी मात्र 13 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका।
विज्ञापन

पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और घने बादलों व सर्द हवाओं के कारण ठंड का असर और भी बढ़ गया। सुबह से ही गलन भरी ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

ठंड के इस प्रकोप का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों पर देखने को मिला। सुबह-सुबह काम पर निकलने वाले लोग ठंड से कांपते नजर आए। सड़कों और बाजारों में आम दिनों की तुलना में कम चहल-पहल रही। लोग आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले और गर्म कपड़ों में पूरी तरह लिपटे दिखाई दिए। शहर के विभिन्न इलाकों, चौराहों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश की। अलाव ही ठंड से राहत का एकमात्र सहारा बना रहा, जहां लोग हाथ सेंकते हुए नजर आए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाने, गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, जिससे जनजीवन पर असर और गहरा होने की संभावना है।ध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed