{"_id":"6504bce218ba040ace0aeb44","slug":"devraha-baba-ashram-will-be-connected-to-ayodhya-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-7339-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: अयोध्या से जोड़ा जाएगा देवरहा बाबा आश्रम, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: अयोध्या से जोड़ा जाएगा देवरहा बाबा आश्रम, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही ये बात
Sat, 16 Sep 2023 04:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Sat, 16 Sep 2023 04:15 PM IST
सार
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा इसे अयोध्या से सीधा जोड़ा जाएगा ताकि श्रद्धालु अयोध्या जाते समय विश्व विख्यात देवरहा बाबा के दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरहा बाबा आश्रम पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व डीएम अखंड प्रताप सिंह शुक्रवार को पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचे। पूजन अर्चन के बाद आश्रम के गोशाला, चारागाह व आश्रम के विकास की जानकारी आश्रम के पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास से ली।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा इसे अयोध्या से सीधा जोड़ा जाएगा ताकि श्रद्धालु अयोध्या जाते समय विश्व विख्यात देवरहा बाबा के दर्शन कर सकें।
कृषि मंत्री ने कहा कि 1972 में अपने विद्युत मंत्री चाचा के साथ बाबा के दर्शन किए थे। पर्यटन विभाग के अवर अभियंता सतीश चंद्र श्रीवास्तव व पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन, जिला सूचना अधिकारी शांतनु कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आश्रम के विकास के 12 करोड़ की परियोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
इसमें पानी की टंकी, आयुष्मान सेंटर, रिंग बांध रोड, लाइब्रेरी, यज्ञशाला, देवरहा बाबा की बड़ी मूर्ति, स्नान घर, शौचालय, व कथा के लिए बड़ा हाल बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा देवगांव आश्रम के विकास के लिए 2 करोड़ की मंजूरी मिली है, जिसमें पर्यटकों को आश्रम पर ठहरने के लिए 12 कमरे, किचन हॉल व पानी रोधी पेड़ लगाए जाएंगे, चरागाह के लिए पानी रोधी घास लगाए जाएंगे।