{"_id":"69921247e1ca684c4f01f389","slug":"devotees-danced-to-the-tune-of-bhola-tera-dum-dum-damru-bola-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-175000-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भोला तेरा डम-डम डमरू बोला...की धुन पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भोला तेरा डम-डम डमरू बोला...की धुन पर झूमे श्रद्धालु
Mon, 16 Feb 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शनिवार की रात दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर आयोजित शिव जागरण में शिवभक्त जमकर ठुमके लगाए। कलाकार सोमित शर्मा और माही शर्मा की युगलबंदी ने समा बांध दिया।
भोला तेरा डम-डम डमरू बोला कि धुन पर डीएम दिव्या मित्तल और सभी अधिकारी झूमकर भाव नृत्य करने लगे। जागरण की शुरुआत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, विधायक जय प्रकाश निषाद और चेयरमैन सुधा निगम ने किया। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने शिव विवाह गीत को आवाज देकर भक्तों को झूमा दिया। शिव होली की गीत पर पंडाल में मौजूद सैकड़ों शिवभक्त झूमकर नाचने लगे।
बनारस की काशियाना टीम के गायक और वादक कलाकार दयाशंकर, विवेक, विजय, छोटू आकाश, रघुनाथ सलमान और शिवम ने तबला, ढोल, आर्गन और बांसुरी पर जबरदस्त संगत कर सबका मन मोह लिया। शिव जागरण के बाद मंदिर पर खूब आतिशबाजी हुई। संवाद