{"_id":"63e92d6b36d7c50ff205d29d","slug":"development-will-get-a-new-dimension-deoria-news-c-7-1-51608-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: विकास को मिलेगा नया आयाम, 1952 करोड़ रुपये के निवेश को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: विकास को मिलेगा नया आयाम, 1952 करोड़ रुपये के निवेश को हरी झंडी
Sun, 12 Feb 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
गांधी सभागार में उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 के समापन समारोह के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन का सजीव प्रसारण रविवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में किया गया। इसके बाद उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई। जनपद स्तरीय निवेश कुंभ में अब तक 178 निवेशकों ने निवेश सारथी पोर्टल पर 1952.90 करोड़ रुपये का इंटेंट पंजीकृत किया गया है।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद स्तरीय निवेश कुंभ में 5500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। इससे जनपद के औद्योगिक विकास की नई राह खुलेगी। उन्होंने संबंधित विभागों को पंजीकृत निवेश इंटेंट को वास्तविकता में बदलने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निवेश सारथी पोर्टल पर जनपद में निवेश के लिए पंजीकृत प्रत्येक निवेशक से संवाद कायम किया जाए और उनके प्रस्ताव को जमीनी हकीकत में बदला जाए।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने उद्यमियों को सुरक्षित वातावरण के लिए आश्वस्त किया। सीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा कि नए भारत के ग्रोथ इंजन उत्तर प्रदेश में निवेशकों को हर तरह की सहूलियत उपलब्ध कराई जा रही है। इंवेस्टर समिट एवं जनपद स्तरीय निवेश मंथन के जरिए देवरिया का औद्योगिक विकास तेज होगा और लोगों को अपने जनपद में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। सांसद प्रतिनिधि एवं उद्यमी रविंद्र प्रताप मल्ल ने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। आईआईए के मंडलीय अध्यक्ष जेपी जायसवाल ने उद्यमियों की मूलभूत समस्या भूमि बैंक के विकास करने तथा उद्यमियों के प्रति बैंकों के सकारात्मक रुख अपनाने को कहा।
विज्ञापन
उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने उद्यमियों की हर समस्या के निस्तारण के लिए आश्वस्त किया। कार्यक्रम का संचालन मंजू पांडेय ने किया। इस दौरान सीआईए के शक्ति गुप्ता, उद्यमी संजीव अरोड़ा सहित विभिन्न अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।