फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deshi and Mahuadih areas also celebrated Rammay on Ayodhya festival

Deoria News: अयोध्या उत्सव पर देसही और महुआडीह क्षेत्र भी हुआ राममय

Tue, 23 Jan 2024 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Deshi and Mahuadih areas also celebrated Rammay on Ayodhya festival
श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दौरान न्यू कालोनी ​स्थित पंडित दीन दयाल पार्क में लोगो ने रंगोली और 
श्रीराम जयघोष से गूंज उठा क्षेत्र, आयोजित हुए उत्सव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डुमरी एखलाश प्राचीन मंदिर पर सोमवार को राम जानकी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूरा क्षेत्र सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच राममय हो उठा।
देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के डुमरी एखलाश प्राचीन मंदिर पर चल रहे पांच दिवसीय यज्ञ के पांचवें दिन राम, जानकी और लक्ष्मण के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। हेतिमपुर नगर पंचायत के कस्बा स्थित प्राचीन मंदिर और हरैया बसंतपुर गांव के रामदादा मंदिर पर समारोह पूर्व कन्या पूजन किया गया। इस दौरान त्रिभुवन सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, हेतिमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, प्रमोद सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, महुआडीह और बरारी गांव से भी गाजे - बाजे के साथ रामभक्तों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा निकाली। पूरा क्षेत्र भगवा रंग में रंगा, जय श्री राम के उदघोष से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान कमलेश पांडेय, संजीव राय, सर्वेश नाथ त्रिपाठी, अमर सिंह, आदित्य सिंह, अनूप दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
रामपुरगढ़ शिव मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन का आयोजन
देवरिया। तरकुलवा विकास खंड के ग्राम रामपुरगढ़ स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर भव्य शोभा यात्रा निकालकर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। यह आयोजन भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ.जितेंद्र प्रताप राव के नेतृत्व में किया गया। जिसमें गणेश राव, जयंत सिंह, शशिकांत राव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, कमलेश कोटेदार, उमेश दत्त भारती, गोलू राव आदि मौजूद रहे।
------------------
प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा पर रामपुर कारखाना में छाया हर्षोल्लास
फोटो समाचार
देवरिया। अयोध्या में प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामपुर कारखाना में हर्षोल्लास छाया रहा। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के राम जानकी मंदिर, शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर परिसर में भजन कीर्तन के बाद चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश वर्मा की अगुवाई में महा भोग प्रसाद वितरण शुरू हुआ।
मुख्यालय ग्राम पंचायत डुमरी में भाजपा जिला महामंत्री रमेश सिंह की अगुवाई में भगवान शंकर मंदिर पर भजन कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। गौरा ग्राम पंचायत स्थित हनुमान मंदिर परिसर में प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित राय की देखरेख में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। सिरसिया नंबर एक राम जानकी मंदिर में स्टूडेंट क्लब के अगुवाई में भजन कीर्तन आयोजित किया गया। नगर पंचायत रामपुर कारखाना में भव्य शोभा यात्रा भी निकली गई। मथुरा छपरा गांव में प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह की देखरेख में शंकर मंदिर और काली मंदिर पर भजन कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ।
-----------------
अयोध्या में राम बिराजे...राम के खूब लगे जयकारे
- खुखुंदू के व्यापारियों ने निकाली शोभायात्रा यात्रा, खूब बटी मिठाईयां
फोटो समाचार...
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। कस्बे के व्यापारियों ने कारसेवक भीम प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में कारसेवक भीम प्रसाद कुशवाहा को व्यापारियों ने आगे कर अयोध्या में राम बिराजे.... राम के खूब जयकारे लगाए। इस दौरान पूरा कस्बा राम नाम से गूंज उठा।
सबसे पहले व्यापारियों ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार सुबह उठकर कस्बे की सड़कों और चौराहे पर मां दुर्गा मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। फिर प्राण प्रतिष्ठा की मुहूर्त के समय पटाखे छोड़ मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे...राम आएंगे... आएंगे राम आएंगे पर जमकर ठुमके भी लगाए। इसके बाद व्यापारियों ने बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाल पूरे क्षेत्र में पैदल ही भ्रमण किया। शोभा में भगवान राम सीता और लक्ष्मण की मनमोहक झांकी रथ पर विराजमान होकर यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। इस दौरान नारद मद्धेशिया, विट्टू राय, विनीत बरनवाल, एमपी गुप्ता, राजेश बरनवाल, सूरज मद्धेशिया, मुन्ना राय सहित अन्य उपस्थित रहे।
-----------------
एनपीएस सोंदा में मनाई गई श्री राम परिवार की झांकी
सोनूघाट। नेशनल पब्लिक स्कूल ब्रांच सोंदा देवरिया पर रामोत्सव के अवसर पर सोमवार को बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने राम सीता लक्ष्मण और हनुमान के रूप में राज्याभिषेक का बहुत ही मनोहारी झांकी तथा राम सबरी प्रसंग का भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत किया। सीनियर सेक्शन के बच्चों ने राम से संबंधित रंगोली बनाई गई और विद्यालय को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया।
निदेशक संजय मिश्र ने भगवान राम के जीवन से सीख लेकर उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की नितांत आवश्यकता है। इस दौरान प्रधानाचार्य मृदुला सिंह बघेल सहित शिक्षक बीडी मिश्र, अंबिका दत्त पांडेय, विकास सोनी, खुशबू जायसवाल, चंदा मिश्रा,मनीष मणि, जनार्दन तिवारी, बृजेश सिंह, मुकेश दुबे, दिव्यांशु दुबे ,अश्वनी ओझा आदि उपस्थित रहें।
-----------------
शोभा यात्रा हवन के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को श्रद्धालुओं ने बनाया दिव्य
भाटपाररानी : अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान उपनगर सहित गांव देहात में भी सोमवार को जश्न का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह जहां शोभायात्रा निकाली, वहीं कई जगह पर रामायण, सुंदरकांड पाठ के साथ हवन भी हुआ। नगर सहित देहात क्षेत्र में हर घर पर दीप जलाए गए और महिलाओं की भीड़ मंदिरों में भी दिखाई दी। भिगारी बाजार में पूर्वांचल विकास बोर्ड के निवर्तमान सदस्य राजकुमार शाही की अगुवाई में जहां ठाकुर मंदिर पर हवन कार्यक्रम हुआ तो वही बहियारी बघेल में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गया सिंह की अगुवाई में शोभायात्रा निकली, जबकि बेल पार पंडित काली मंदिर पर अविनाश चौबे बिट्टू के अगुवाई में सुंदरकांड का पाठ हुआ । इस दौरान अजीत शाही अरविंद सिंह, कनक सिंह बघेल, शुभम सिंह बघेल, अभिषेक सिंह, कुंदन सिंह, रोहित सिहं, रोहित मद्धेशिया, अशू मद्धेशिया, विकास मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
-----चित्रपरिचय- भिगारी बाजार में ठाकुर मंदिर पर पूर्वांचल विकास बोर्ड के लिए निवर्तमान सदस्य राजकुमार शाही की अगुवाई में हवन करते हिंदूवादी कार्यकर्ता

---------------------
श्री राम जानकी शिव परिवार प्रतिष्ठात्मक यज्ञ संपन्न

बरियारपुर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ भड़सरा टोला पर प्राचीन शिव मंदिर पर तीन दिवसीय प्रतिष्ठात्मक यज्ञ सोमवार को वैदिक पंडित शिवेश पांडेय के मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन के बाद यज्ञ संपन्न हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने महाभंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने । इस दौरान राम रतन शाही , भारतेन्दु शाही,गिरिजेश शाही, अनिल पांडेय ,अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश राजभर, भानू प्रताप मल्ल, मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के कुशहरी, गोरयाघाट, धुसवा बैकुंठपुर, राउतपार, मुजहना लाला से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में रथ में बैठे राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान के रुप हाथी- घोड़े व गाजे बाजे के साथ निकली झांकी आकर्षण का केंद्र रही लोग जय श्रीराम का जयघोष करते हुए आगे चल रहे थे वहीं लाहिल पार दुर्गा मंदिर, नागभार शिव मंदिर,धुसवा रामजानकी मंदिर पर श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन का आयोजन किया और प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed