फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deputy Chief Minister keshaw maurya arrived in pathardewa on 17th october

पथरदेवा में रवींद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर 17 को आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य

Wed, 13 Oct 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister keshaw maurya arrived in pathardewa on 17th october
पथरदेवा में रवींद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर 17 को आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य
विज्ञापन

देवरिया। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 18 अक्तूबर को हर साल मनाई जाने वाली पूर्व मंत्री रवींद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि विधान सभा का विशेष सत्र शुरू होने के कारण इस बार 17 अक्तूबर को मनाई जाएगी। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा में 17 से 19 अक्तूबर तक किसान समृद्धि मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन होगा। किसानों को कोविड जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उनको तिलहन बीज मुफ्त दिया जाएगा।

कृषि मंत्री ने बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारवार्ता में कहा कि 17-18 को पशु स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें पशुओं की बीमारी का इलाज होगा। साथ ही टीकाकरण किया जाएगा। केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों की आय दोगुनी करने पर काम कर रही है। खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 7231 क्विंटल सरसों का बीज वितरित किया जाएगा। प्रदेश के 70 जिलों में 3.50 लाख किसानों को बीज वितरित करने की योजना है। इस पर 473.29 लाख रुपये का खर्च सरकार वहन करेगी। इससे प्रदेश में डेढ़ लाख हेक्टेयर तिलहन का उत्पादन बढ़ाने की मंशा है। इसके अलावा 46 सौ क्विंटल अलसी का बीज भी वितरित किया जाएगा। भाजपा सरकार किसान हितैषी होने के कारण 12 लाख निजी नलकूपों को सब्सिडी देकर महज एक रुपये 22 पैसे की दर पर बिजली उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के पडौली में राजकीय महाविद्यालय खोलने की सैद्धांतिक स्वीकृत मुख्यमंत्री ने दे दी है। इस पर 12.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। महुआडीह-हेतिमपुर-पड़ौली मार्ग को प्रधानमंत्री सड़क योजना से लोकनिर्माण विभाग को हस्तांतरित कर लिया गया है। इसका इस्टीमेट 45 करोड़ रुपये बनाया गया था, जिसके सापेक्ष 33 करोड़ रुपये की स्वीकृति हो गई है। मेले में सभी प्रकार के स्टाल लगाए जाएंगे। जिसमें पेंशन, अवास, कृषि यंत्र सहित सभी लाभकारी योजनाओं की सुविधा रहेगी। इस मेले में नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed