{"_id":"695813f3d058e8a2f801f1e8","slug":"deoria-won-the-title-by-defeating-rudrapur-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-171561-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रुद्रपुर को हराकर देवरिया ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रुद्रपुर को हराकर देवरिया ने जीता खिताब
Sat, 03 Jan 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कस्बे के मिशन जूनियर हाईस्कूल में आयोजित डायमंड कप नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार की रात देवरिया और रुद्रपुर के बीच खेला गया। इसमें देवरिया की टीम ने 9 विकेट से खिताब अपने नाम कर लिया।
रुद्रपुर के कप्तान शिवम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम निर्धारित आठ ओवर में केवल 30 रन ही बना सकी। रुद्रपुर की ओर से सचिन ने सबसे ज्यादा सात रन बनाए। सिद्धार्थ और रॉकी ने छह-छह रन का योगदान दिया। देवरिया की ओर से राजन ने तीन और कुलदीप ने दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए देवरिया की टीम ने 6 ओवर में केवल एक विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान राज ने 16 रन और शुभम ने चार रन बनाए। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले रुद्रपुर के रॉकी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं देवरिया के राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि मनमथ त्रिपाठी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत मायने नहीं रखती, जीत आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है तो हार और मेहनत कर लक्ष्य हासिल करने का मार्ग प्रशस्त करती। इस अवसर पर आयोजक मंडल के शैलेश पटेल, धर्मेंद्र, वीरू, विजय, संदीप, राजकुमार, निहाल, दीपू और सज्जाक अली मौजूद रहे।