{"_id":"65e3766a6eedfd06ae0ddf34","slug":"deoria-won-state-woman-hockey-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-120536-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देवरिया की बेटियों ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर से झपटी ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देवरिया की बेटियों ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर से झपटी ट्राॅफी
Sun, 03 Mar 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
...फोटो समाचार
प्रदेश स्तरीय ओपेन महिला हॉकी प्रतियोगिता में दस टीमों ने लिया था हिस्सा
कांटे की टक्कर का हुआ मैच, पेनाल्टी शूट आउट में 3-2 से हुआ फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम शनिवार को बेहद रोमांचक हॉकी के फाइनल मुकाबले का गवाह बना। स्थानीय खेलप्रेमियों के जबरदस्त समर्थन के बीच मेजबान देवरिया ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की प्रतिभा यादव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश हॉकी संघ की देखरेख में चल रही राज्य स्तरीय ओपेन महिला हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर व मेजबान देवरिया के बीच दोपहर तीन बजे से आरंभ हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। दोनों टीमों के बेहतरीन खेल व शानदार रक्षापंक्ति के चलते पहला हॉफ गोलरहित बीता। इसके बाद दूसरे हॉफ के पहले क्वार्टर के 42वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक से स्पोर्ट्स कॉलेज की कोमल पाल ने पहला गोल दाग टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी।
दूसरे क्वार्टर में देवरिया टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया, मैच समाप्ति के पांच मिनट पहले ही देवरिया टीम की प्रतिभा यादव ने पेनाल्टी काॅर्नर पर इसे गोल में बदल दिया और स्कोर को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन
मैच का समय समाप्त होने के बाद स्कोर 1-1 से बराबरी पर रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट कराने का निर्णय निर्णायकों की ओर से लिया गया। इसमें गोरखपुर टीम से कोमल, रश्मि, आरिका, आकांक्षा व राबिया को एवं देवरिया की ओर से कंचन, ज्योति, अमीषा, खुशी व प्रतिभा को चुना गया। इसमें गोरखपुर की ओर से कोमल व आरिका ही गोल कर पाईं, वहीं, देवरिया से कंचन, ज्योति व खुशी ने लगातार तीन गोल कर टीम को जीत दिला दी।
3-1 के अंतर से जीत हासिल होते ही मेजबान टीम की सभी खिलाड़ियों ने जमकर ग्राउंड पर जश्न मनाया। पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली देवरिया की प्रतिभा यादव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सदर विधायक डाॅ. शलभ मणि त्रिपाठी व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राॅफी प्रदान की। निर्णायक अविनाश श्रीवास्तव, मो. जियाउरहमान, मनोज कुशवाहा, मनीष द्विवेदी, नेहा सिंह, रश्मि सिंह, परवेज अख्तर, शबनम, शकील अहमद रहे।
इस दौरान क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, सचिव अकरम सिद्दीकी, अब्दुल अहद, दिवाकर मणि त्रिपाठी, अवधेश यादव, लालू सिंह यादव, अशोक कुमार सिंह, जफर मंसूर, सोहेल खान, अब्दुल्लाह सिद्दीकी, सुनील सिंह, गिरीश सिंह मौजूद थे।