फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

21 लाख की शराब,व 5 लाख की चादर के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2019 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
deoria
मेहरौना में पकड़ी शराब के साथ पकड़ी गई ट्रक - फोटो : SALEMPUR
करनाल के ध्यानार्थ
विज्ञापन

बिहार बॉर्डर पर फिर पकड़ी गई 21 लाख की शराब
चादर की गांठों में छिपा कर बिहार जा रही थी अंग्रेजी शराब
24 घंटे में मिली दूसरी सफलता, दो तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लार (देवरिया)। मेहरौना बॉर्डर से फिर भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई है। ट्रक से चादर की गांठों में छिपाकर शराब की खेप को बिहार ले जाया जा रहा था। बरामद शराब की कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने चालक व खलासी को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। 24 घंटे के दौरान पुलिस की यह दूसरी सफलता है। इससे पहले करीब 18 लाख रुपये की शराब पकड़ी गई थी। लार के मेहरौना चौकी पर तैनात पुलिस शनिवार सुबह वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में चादरों की गठ्ठर में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब छिपाई गई थी। ट्रक से 75 पेटी बड़ी बोतल व 135 पेटी छोटी शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस बाबत एसओ विजय सिंह गौर ने बताया कि बरामद ट्रक में बड़ी बोतल की 75 पेटी, छोटी शीशी की 135 पेटी शराब पकड़ी गई है। इसके अलावा चादर की पांच गांठें बरामद हुईं है, जिनकी अनुमानित कीमत पांच लाख है। ट्रक चालक व खलासी हरियाणा के करनाल निवासी गुलाब सिंह और गुलाब को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed