फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

शिक्षक की बेटी को बंधक बना लूट ले गए नकदी व सामान

Sat, 03 Aug 2019 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
deoria
लार के रामनगर में लूट के बाद विखरा सामान - फोटो : SALEMPUR
शिक्षक की बेटी को बंधक बना लूटपाट
विज्ञापन

लार थानाक्षेत्र के रामनगर गांव का मामला, नकदी-जेवरा उड़ा ले गए बदमाश
आधी रात में छत के रास्ते घुसे थे नकाबपोश बदमाश, घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लार। थानाक्षेत्र के रामनगर गांव में शुक्रवार की रात शिक्षक की बेटी को बंधक बना डकैतों ने घर में जमकर लूटपाट की। घर में रखा नकदी समेत सोने के जेवरात उठा ले गए। विरोध करने पर नकाबपोश बदमाशों ने उसकी रिवाल्वर के बट से पिटाई कर दी। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों को देख डकैत असलहा लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी यूपी-100 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। शिक्षक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

थानाक्षेत्र के रामनगर गांव निवासी मुन्नीलाल कुशवाहा एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। वह गांव पर ही रह कर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते हैं। परिवार के लोग शुक्रवार की रात भोजन कर अपने कमरों में सोने चले गए। रात्रि करीब 12 बजे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते घर में घुस गए। बदमाश घर में रखे बक्से को खोल रहे थे, तभी कमरे में सो रही शिक्षक की बेटी इंद्रावती की नींद खुल गई। उसके विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी असलहे की बट से पिटाई कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। घर में रखा इंद्रावती और उसकी मां का दो मांगटीका, दो नथिया, दो पाजेब, दो झुमका और एक सोने की चेन, मंगलसूत्र समेत दस हजार रुपये नकद लूट लिया। बदमाशों के घर से निकलते ही इंद्रावती ने शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों को देख बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। गांववालों ने नकाबपोश बदमाशों का पीछा भी किया, मगर वह भागने में सफल रहे। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह गौर ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed