फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria

गुठनी में नहर किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Wed, 31 Jul 2019 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
deoria
गुठनी में नहर के किनारो पेंड पर लटके शव को उतरवाती पुलसि - फोटो : SALEMPUR
हत्या कर युवक का शव पेड़ से लटकाया
विज्ञापन

बिहार के गुठनी थानाक्षेत्र के जतौर बाजार बेलौड़ी का मामला
मंगलवार दोपहर घर से मुंबई जाने के लिये निकला था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
लार। जिले की सीमा से सटे बिहार के गुठनी थानाक्षेत्र अंतर्गत जतौर बाजार बेलौड़ी में बुधवार को नहर किनारे एक युवक का पेड़ से लटकता शव पाया गया। मृतक की पहचान गुठनी के मियांगुंदी निवासी शाहिद अंसारी के पुत्र असलम उर्फ शबलू 22 के रूप में हुई है। वह मंगलवार की दोपहर घर से मुंबई जाने की बात निकला था। उसका बैग पीठ से ही बंधा हुआ था। अन्य सामान भी मौके से बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई जा रही है।

असलम मियांगुंडी के शाहिद अंसारी का मझला पुत्र था। वह बाहर वेल्डर का काम करता था। एक माह पहले घर आया था। उसकी मौत से घरवाले सन्न हैं। घटनास्थल पर असलम का बैग उसकी पीठ पर ही बंधा था। इसमें उसका कपड़ा, चप्पल, प्रमाणपत्रों से भरा फाइल, लोअर के पॉकेट से दो मोबाइल फोन, पर्स मिले हैं। दोनों मोबाइल फोन स्विच ऑफ थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर को उसके घर से निकलने के बाद रात में जब फोन किया गया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। बुधवार को लाश मिलने की सूचना मिली। एसओ दिलीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed