फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria police recovered smuggled hashish and brown sugar worth Rs 1.15 crore

Deoria News: 1.15 करोड़ रुपये की चरस और ब्राउन शुगर बरामद, बिहार के रहने वाले हैं तस्कर

Thu, 22 Aug 2024 04:11 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 04:11 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को मुखबिर द्वारा संदिग्ध चार पहिया वाहन की सूचना मिली। सूचना पर सक्रिय पुलिस टीम ने  ग्राम करमटार गंगा मोड़ के पास से बिहार नंबर से पंजीकृत एक चार पहिया गाड़ी आती दिखी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक ने वाहन को रोक दिया। जांच के दौरान पुलिस को गाड़ी से 6.4 किलोग्राम चरस और 440 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

विज्ञापन
Deoria police recovered smuggled hashish and brown sugar worth Rs 1.15 crore
बरामद मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार तस्कर और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले की भलुअनी पुलिस को बृहस्पतिवार को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब चेकिंग के दौरान दो मादक पदार्थों के तस्कर हत्थे चढ़ गए। पुलिस को उनके कब्जे से एक चार पहिया गाड़ी से चरस और ब्राउन शुगर मिला। बरामद मादक पदार्थों की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक है।

विज्ञापन



जिले की थाना भलुअनी पुलिस को 22 अगस्त बृहस्पतिवार को मुखबिर द्वारा संदिग्ध वाहन की सूचना मिली। सूचना पर सक्रिय पुलिस टीम ने  ग्राम करमटार गंगा मोड़ के पास से बिहार के पंजीकरण की चार पहिया गाड़ी आते दिखी। पुलिस को देख और सख्ती के बाद चार पहिया वाहन चालक ने गाड़ी को रोक दिया। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को चार पहिया गाड़ी से 6.4 किलोग्राम चरस और 440 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। बरामद चरस की अनुमानित कीमत 65 लाख रुपए तथा ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए है। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम और पता अभिषेक कुमार चतुर्वेदी पुत्र लल्लन चतुर्वेदी निवासी संठी थाना रघुनाथपुर जिला सिवान बिहार और अमृतांश सिंह उर्फ सन्नी सिंह पुत्र स्व.योगेश्वर सिंह निवासी नरेन्द्रपुर थाना आन्दर जिला सिवान बिहार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भलुअनी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट में सुसंगत धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया गया है। इनके पास से लगभग एक करोड़ 15 लाख रुपए के मादक पदार्थ की बरामदगी की गई है। नियमानुसार कार्यवाई की जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed