फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Complainant tried to commit suicide in Tehsil Auditorium, stir

Deoria News: तहसील सभागार में फरियादी ने की आत्मदाह की कोशिश, हड़कंप

Sun, 08 Sep 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 08 Sep 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Complainant tried to commit suicide in Tehsil Auditorium, stir
देवरिया/सलेमपुर। धोखे से जमीन बैनामा करा लेने के बाद कार्रवाई न होने से नाराज प्यासी गांव के अमित मिश्र ने शनिवार को सलेमपुर तहसील सभागार के बाहर अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और डीएम के सामने पेश किया। डीएम ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने और एसआईटी जांच के लिए लखनऊ रिपोर्ट भेजने को कहा है।
विज्ञापन

अमित ने डीएम को बताया कि उसकी पांच बीघा जमीन वर्ष 2014 में कुछ भू-माफियाओं ने एग्रीमेंट के नाम पर लिया और धोखे से बैनामा करा लिया है। तभी से मुख्यमंत्री आवास लखनऊ, जनता दरबार गोरखपुर, डीएम, एसपी व एसडीएम कार्यालय के साथ समाधान दिवस व संपूर्ण समाधान दिवस पर दस वर्षों से वह चक्कर लगा रहा है। उसने एसआईटी जांच कर भूमि माफियाओं पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद डीएम ने एफआईआर का निर्देश पुलिस को दी। साथ ही एसआईटी जांच करने के लिए लखनऊ रिपोर्ट भेजने को कहा। बता दें कि संपूर्ण समाधान दिवस कुल 145 मामले आए। इसमें राजस्व के 82 मामले में 6 तथा आपूर्ति के 13 में एक का निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस के 32, विकास के 10, नगर पंचायत के 1, विद्युत के 5, नलकूप व बाढ़ के एक–एक मामले आए।
विज्ञापन

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी, सीओ दीपक शुक्ला, एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार गोपालजी, सीएमओ राजेश झा, ईओ हिमांशु प्रताप सिंह, प्रभारी कोतवाल रामचंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
डीएम की फटकार लगते ही डेढ़ मिनट में ही सुधर गई खतौनी
सलेमपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम लोगों की फरियाद सुन रही थीं। इसी बीच लार कस्बा के रामेश्वर, राजेश्वर, वीरेंद्र फरियाद लेकर पहुंचे और अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि रक्शा गांव निवासी श्री वर्मा से जमीन बैनामा लिया है। सलेमपुर में लिपिक की गलती से गाटा संख्या 214 मि की जगह पर 14 मि अंकित हो गया। इसके लिए पिछले डेढ़ साल से तहसील का चक्कर काट रहा हूं, लेकिन सुधार नहीं हुआ। तना सुनते ही डीएम दिव्या मित्तल ने रजिस्टार कानूनगो को बुलाकर फटकार लगाई और तत्काल संशोधन करने को कहा। डीएम का आदेश मिलते ही रजिस्टार कानूनगो ने जो डेढ़ साल में काम नहीं हो पा रहा था, वह महज डेढ़ मिनट में ही संशोधित करा दिया। डीएम ने अपने हाथ से फरियादी को इंतखाप दी। इंतखाप मिलते ही फरियादी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इसके बाद विशुनपुर निवासी मनीष पांडेय ने सरकारी जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की तो डीएम ने तत्काल लार पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। धनौती राय गांव के पूर्व प्रधान राम प्रवेश यादव ने गांव में बंद पड़ी पानी की टंकी चालू कराने की मांग की।


------
भाटपार रानी में 41 शिकायतें आईं, पांच का निस्तारण

फोटो समाचार.....
भाटपार रानी। तहसील सभागार में शनिवार को अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आए कुल 41 शिकायती पत्रों में अपर जिला अधिकारी ने राजस्व के पांच शिकायती पत्रों का तत्काल निस्तारण कर दिया। शेष शिकायती पत्रों का उन्होंने समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को अगले संपूर्ण समाधान दिवस तक हर हाल में निस्तारण करने का निर्देश दिया। आये विभागों के शिकायती पत्रों में राजस्व के 22, पुलिस के 14 तथा अन्य विभागों के पांच शिकायती पत्र सम्मिलित रहे। इस दौरान उप जिलाधिकारी हरिशंकर लाल, सीओ एसपी सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
----

रुद्रपुर में पांच मामलों का हुआ निस्तारण
रुद्रपुर। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 14 लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। राजस्व विभाग से जुड़ी पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम रत्नेश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व विभाग से जुड़े नौ, पुलिस के दो, विकास के एक और अन्य विभागों के दो मामले दर्ज किए गए। इनमें राजस्व विभाग के पांच शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, एनटीआर अनिल तिवारी, एनटी शिवेंद्र कौंडिल्य, ईओ नितेश गौरव, कोतवाल रतन कुमार पांडेय, राजन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
-------
बरहज में 32 शिकायतें आईं, राजस्व के दो मामलों का निस्तारण

फोटो
बरहज। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पूरे दिन राजस्व और विकास के मामले छाए रहे। मौके पर आए कुल 32 मामलों में राजस्व के महज दो मामलों का निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों को संबंधितों को सौंप समय सीमा के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।

एसडीएम अंगद यादव की अध्यक्षता में कार्रवाई शुरु हुई। मौके पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव भी पहुंच गए। खुदियां मिश्र के बेलास ने पोखरी पर नाम चढ़वाकर अवैध कब्जा करने, महेन की भानमती देवी ने नाद-खूंटा गाड़कर प्रतिपक्षी द्वारा मकान बनवाने, मिश्रौली के श्रवण कुमार नलकूप का ट्रांसफार्मर सही कराने, मौना गढ़वा के सत्यनारायण चतुर्वेदी परिवार रजिस्टर में गलत नाम दर्ज करने सहित कुल 32 मामले आए। इसमें राजस्व और विकास के सात-सात, पुलिस, आपूर्ति और अन्य छह-छह मामले रहे। मौके पर राजस्व के दो मामलों का निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, ईओ निरुपमा प्रताप, एसडीओ रोहित पांडेय, एडीओ पंचायत मदनमोहन पाठक, रामआशीष, त्रिभुवन सोनकर, दिग्विजय नाथ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed