फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Appearance of four secondary aided schools will change, selection made in Project Alankar

Deoria News: चार माध्यमिक एडेड विद्यालयों की बदलेगी सूरत, प्रोजेक्ट अलंकार में हुआ चयन

Sun, 01 Sep 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 01 Sep 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Deoria News: Appearance of four secondary aided schools will change, selection made in Project Alankar
देवरिया। माध्यमिक शिक्षा अनुभाग की ओर से प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिले के चार विद्यालयों का चयन किया गया है। इनके जीर्णोद्धार एवं मरम्मत के लिए 75 प्रतिशत धनराशि शासन की ओर से एवं 25 प्रतिशत विद्यालय की ओर से खर्च की जाएगी। चयनित विद्यालयों में इस बार श्रीगांधी इंटर कॉलेज महुआपाटन, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा, श्रीलखनजी इंटर कॉलेज अहिरौली बघेल, श्रीबब्बन सिंह इंटर कॉलेज रतसिया कोठी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार, मरम्मत, पुननिर्माण, निर्माण एवं अवस्थापना सुविधाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश के 228 विद्यालयों के लिए 93 करोड़, 47 लाख, एक हजार 567 रुपये अवमुक्त करने का प्रस्ताव दिया गया था। इसमें शासन की ओर से प्रदेश स्तर पर 93 विद्यालयाें के लिए 34.60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें जिले के श्रीगांधी इंटर कॉलेज महुआपाटन का नए सिरे से निर्माण कुल 66.66 लाख रुपये में होगा। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा को 45.34 लाख, श्रीलखनजी इंटर कॉलेज अहिरौली बघेल को 66.66 लाख रुपये, श्रीबब्बन सिंह इंटर कॉलेज रतसिया कोठी के नवनिर्माण में 1.5 करोड़ खर्च होंगे। इस स्वीकृत धन में 75 प्रतिशत धनराशि शासन की ओर से एवं 25 प्रतिशत धनराशि स्कूल की ओर से खर्च होगी।
विज्ञापन


कोट
जिले में पिछले वित्तीय वर्ष में अलंकार प्रोजेक्ट के तहत कुल 22 राजकीय में 18 में मरम्मत व पुनर्निमाण कार्य पहले से चल रहा है। राजकीय विद्यालयों में पूरा धन शासन की ओर से खर्च किया जा रहा है। अशासकीय विद्यालयों के लिए नियम अलग है। इसमें 75 प्रतिशत धनराशि शासन व 25 प्रतिशत विद्यालय खर्च करता है। चार विद्यालयों के चयन से इनकी सूरत बदलेगी और इसका लाभ विद्यार्थियों व शिक्षकों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेंद्र प्रसाद, एडीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed