फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Murder News Crops on disputed land were harvested every year under shadow of gun

देवरिया नरसंहार: बंदूक के साये में हर साल कटती थी विवादित जमीन की फसल, बुआई और कटाई के समय उभरता था विवाद

Tue, 03 Oct 2023 12:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Oct 2023 12:15 PM IST
सार

देवरिया में जमीन विवाद में पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या की गई, फिर प्रतिशोध में दंपती और तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया गया। एक बेटा गंभीर रूप से घायल है। फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोला में सोमवार की सुबह दिल दहलाने वाली वारदात हुई। 

विज्ञापन
Deoria Murder News Crops on disputed land were harvested every year under shadow of gun
देवरिया में हत्या: इसी जमीन के लिए बिछ गईं छह लाश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया के फतेहपुर के लेहड़ा टोले पर जमीन विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से पूरे क्षेत्र के लोग सहम गए हैं। गांव में जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्ष का आमने सामने होना नई बात नहीं थी, लेकिन इस बार घटना इतनी बड़ी होगी, कोई सोच भी नहीं सकता था। 
विज्ञापन


विवादित जमीन पर हर बार बंदूक के साये में फसल की कटाई होती थी। हर बार गेहूं और धान की बुआई के समय उठता विवाद फसल की कटाई के बाद ही शांत हो जाता, लेकिन इस बार विवाद ने कोहराम मचा दिया।
विज्ञापन


फतेहपुर के लेहड़ा टोला निवासी सत्यप्रकाश दूबे के छोटे भाई से पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव ने पूरे हिस्से की जमीन का बैनामा कराया था। बैनामा जमीन पर हिस्सेदारी पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार विवादित जमीन पर बैनामादार प्रेम यादव खेती कराते थे। जमीन में हिस्सेदारी को लेकर सत्यप्रकाश दूबे अपना पक्ष रखते थे, जिसको लेकर फसलों की बुआई के समय विवाद होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद के बाद कभी-कभी राजस्व और पुलिस की टीम भी पहुंचती थी। बताया जाता है कि गेहूं की कटाई के समय असलहाधारियों की जुटान होती थी, जिसके बाद कंबाइन से गेहूं के फसल की कटाई होती थी। विवादित जमीन को लेकर गांव में भी गोलबंदी होनी शुरु हो गई थी। जिसका असर दिखा कि घटना के बाद पुलिस के सामने कोई ग्रामीण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था।

एक परिवार के पांच लोगों समेत छह की हत्या
आपको बता दें कि देवरिया के कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या से आक्रोशित पूर्व जिला पंचायत सदस्य पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की गोली मारकर और धारदार से वार कर हत्या कर दी। 

 

सबसे छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों त्वरित सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके बाद दोपहर होते-होते प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार हेलीकॉप्टर से देवरिया पुलिस लाइंस पहुंच गए। 

 

दल-बल के साथ दोनों उच्चाधिकारियों ने लेहड़ा टोला में घटनास्थल का निरीक्षण किया। यहां पीड़ित दोनों परिवारों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।

 

देवरिया के फतेहपुर के अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव (45) का उसी गांव के लेड़हा टोला निवासी सत्यप्रकाश दूबे से लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। सत्यप्रकाश के भाई ज्ञानप्रकाश ने अपने हिस्से की दस बीघा जमीन प्रेमचंद यादव को बैनामा कर दी है। विवाद की जड़ यह जमीन ही है जिसपर एक मुकदमा दीवानी न्यायालय में चल रहा है।


सोमवार की सुबह प्रेमचंद यादव बाइक से अपने खेतों का मुआयना करने गए थे। इसके बाद वह लेड़हा टोले पर सत्यप्रकाश दूबे के घर मुकदमे में सुलह-समझौते की बात करने चले गए। बातचीत के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि सत्यप्रकाश और उनके घर के लोगों ने प्रेमचंद यादव पर धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी।

 

हत्या की सूचना मिलने पर प्रेमचंद के घर और टोले के लोगों ने लाठी-डंडे और असलहे लेकर सत्यप्रकाश के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सत्यप्रकाश (50), उनकी पत्नी किरन (48), बेटी सलोनी (18), नंदनी (8) और पुत्र गांधी (15) को लाठी-डंडे से पीटकर कर और गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी। 


 

वहीं, दस साल का पुत्र अनमोल बुरी तरह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed