फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Mass Murder Women from houses of mass murder accused will meet former CM Akhilesh Yadav

Deoria Mass Murder: फतेहपुर में चहलकदमी बढ़ी, पर दहशत बरकरार, नवरात्र पर निकली महिलाएं; बिना अनुमति नोएंट्री

Mon, 16 Oct 2023 11:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Oct 2023 11:46 AM IST
सार

सोमवार को फतेहपुर पहुंच रहे पूर्व सीएम से सामूहिक हत्याकांड में आरोपी बने लोगों के घर की महिलाएं मिलेंगी। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करने की बात कही है। फतेहपुर गांव के लेड़हा टोले में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में गांव के परशुराम राजभर, प्रदीप राजभर और बेचू राजभर आरोपी बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
Deoria Mass Murder Women from houses of mass murder accused will meet former CM Akhilesh Yadav
Deoria Mass Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया के फतेहपुर के लेड़हा टोला में दो अक्तूबर को सामूहिक हत्याकांड के बाद रविवार को नवरात्र के पहले दिन गांव में कुछ महिलाओं की चहल कदमी बढ़ी। हालांकि, घरों से निकले लोगों के चेहरे पर पुलिस के सख्त पहरे का असर दिखा। हर मोड़ पर पुलिस घरों से निकली महिलाओं से आने-जाने का कारण पूछ रही थी। 
विज्ञापन


महिलाओं ने पहले दिन पूजन-अर्चन कर गांव में शांति के लिए प्रार्थना की। फतेहपुर के लेहड़ा टोले पर सामूहिक हत्याकांड के बाद गांव में लोग सहमे हुए हैं। गांव में आरोपियों की तलाश के बाद पुलिस की धर पकड़ तेज होने से गांव के अधिकांश पुरुष घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। वह अपने रिश्तेदार और अन्य जगह पर हैं। 
विज्ञापन


गांव में पुलिस का पहरा तेज और राजनीति गर्म देख गांव की महिलाएं और बच्चे भी घरों से नहीं निकल रहे हैं। खेतों में किसानों की आवाजाही बंद हो गई। खेत में पक कर तैयार धान की फसल को देख रविवार को किसान बाहर निकले। कई किसान खेतों से धान की कटाई करने के बाद उसे लेकर अपने दरवाजे पर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं गांव के मंदिर पर पहुंच कर देवी दुर्गा की आराधना की। महिलाओं ने कहा कि गांव में अशांति के माहौल से लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही है। पूजा प्रार्थना कर गांव में अमन चैन कायम रहने की मन्नत मांगी गई।

पूर्व सीएम से मिलेंगी सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों के घरों की महिलाएं
सोमवार को फतेहपुर पहुंच रहे पूर्व सीएम से सामूहिक हत्याकांड में आरोपी बने लोगों के घर की महिलाएं मिलेंगी। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करने की बात कही है।
 

फतेहपुर गांव के लेड़हा टोले में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में गांव के परशुराम राजभर, प्रदीप राजभर और बेचू राजभर आरोपी बनाए गए हैं।

रविवार को तीनों के घरों की महिलाओं ने कहा कि घटना के समय उनके घर के पुरुष बाहर थे। पुलिस ने बिना वजह उनके घर के पुरुषों को जेल में बंद कर दिया है। वह पूर्व सीएम से मिलकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करेंगी।

पूर्व सीएम अखिलेश के दौरे के मद्देनजर पुलिस ने की सख्ती

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फतेहपुर आने के मद्देनजर गांव में बिना पुलिस की अनुमति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। एसपी संकल्प शर्मा ने रविवार को गांव के हर मोड़ पर पुलिस की बैरिकेडिंग और ड्यूटी का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
 
 

रुद्रपुर-देवरिया मार्ग से बैरियाघाट होते हुए गांव में जाने वाले पांच मोड़ों पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। गांव के पूर्वी और दक्षिणी छोर से वाहनों की आवाजाही पर सोमवार को पूरी तरह से रोक रहेगी। गांव में उत्तर तरफ से जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने पहरा लगा रखा है। गांव के खेतों की पगडंडियों पर पीएसी गश्त करेगी।
 
 

प्रेम यादव के मकान अभयपुर से लेकर लेड़हा टोले पर सत्यप्रकाश दूबे के मकान तक हर मार्ग पर आवाजाही बंद रहेगी। क्षेत्र से सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को लेकर मदनपुर, रुद्रपुर, रामलक्षन, उसरा बाजार में जांच के बाद ही पूर्व सीएम के आगमन के दौरान गाड़ियां गुजर पाएंगी। फतेहपुर में पूरे मंडल के थानों से फोर्स बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed