{"_id":"65279587df8764fb11056f83","slug":"deoria-mass-murder-brother-should-be-happy-so-devesh-everything-is-fine-at-home-photo-of-emotional-meeting-2023-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria Mass Murder: भाई खुश रहे इसलिए देवेश बोला-घर पर सब ठीक हैं... भाइयों की भावुक मुलाकात की तस्वीर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria Mass Murder: भाई खुश रहे इसलिए देवेश बोला-घर पर सब ठीक हैं... भाइयों की भावुक मुलाकात की तस्वीर वायरल
Thu, 12 Oct 2023 12:39 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:39 PM IST
सार
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में अनमोल से मिलने देवेश पहुंचा, तो वह लिपट कर पहले रोने लगा। देवेश के अनुसार, अनमोल पूरे परिवार के बारे में पूछ रहा था कि घर पर हुए हमले के बाद क्या हुआ। देवेश ने छोटे भाई से झूठ बोला कि सब ठीक हो गया है। सब लोग घर पर ठीक हैं।
विज्ञापन
बड़े भाई देवेश के संग अनमोल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती अनमोल से बड़े भाई देवेश ने मंगलवार को मुलाकात की। इस दौरान अनमोल ने हालचाल पूछा तो देवेश ने कलेजे पर पत्थर रखकर कहा- घर पर सब ठीक है। इसके बाद दोनों भाई मुस्कुराने लगे। दोनों भाइयों की यह भावुक मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इसके बाद लोग नियति को कोसते हुए अनमोल के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। मंगलवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में अनमोल से मिलने देवेश पहुंचा, तो वह लिपट कर पहले रोने लगा। देवेश के अनुसार, अनमोल पूरे परिवार के बारे में पूछ रहा था कि घर पर हुए हमले के बाद क्या हुआ।
देवेश ने छोटे भाई से झूठ बोला कि सब ठीक हो गया है। सब लोग घर पर ठीक हैं। अनमोल बार-बार परिवार वालों से मिलने की जिद करने लगा, जिस पर देवेश ने जल्दी घर चलने की बात कही। उसे बहला कर मुस्कुराने लगा, तब अनमोल भी हंसने लगा।
विज्ञापन
दोनों भाइयों के चेहरे की मुस्कान देख अस्पताल में तैनात कर्मचारियों की आंखें भर आईं। सोशल मीडिया पर दोनों भाइयों के फोटो को देख लोग घटना को लेकर नियति को कोस रहे हैं।

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती अनमोल दूबे से मिलने मंगलवार को उसका बड़ा भाई देवेश, अपने बहनोई के साथ पहुंचा। बड़े भाई को देखते ही वह उससे लिपटकर रोने लगा। वह बार-बार घर जाने की जिद कर रहा था। स्टॉफ नर्स ने समझा-बुझाकर शांत कराया। दोनों भाई करीब आधे घंटे तक साथ रहे।
देवरिया जिले के लेहड़ा गांव निवासी आठ वर्षीय अनमोल घटना के दिन से ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती है। अब उसकी हालत में तेजी से सुधार आ रहा है। वह अपने कमरे में टहल रहा है। उसे खिचड़ी व अन्य तरल पदार्थ भी दिया जा रहा है। अब उसके टांके काटे जाने हैं।
ये है पूरा मामला
बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।