फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria hatyakand Saddened by murder of Dubey family Prem wife Sheela said no one is feeling pity

Deoria Case: दूबे परिवार की हत्याओं पर भी दुख...अब हम पर तो रहम करें, प्रेम की पत्नी बोलीं-किसी को दया न आ रही

Thu, 05 Oct 2023 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Oct 2023 10:23 AM IST
सार

देवरिया में हुए जघन्य हत्याकांड में मारे गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की पत्नी शीला का कहना है कि पति की हत्या के बाद भी मेरे परिवार और बच्चों पर किसी को दया नहीं आ रही। सरकार सुरक्षा दिलवाए। उसका कहना है कि जो भी हुआ, बहुत बुरा हुआ..। दूबे परिवार के साथ ही उनका भी परिवार उजड़ गया है।

विज्ञापन
Deoria hatyakand Saddened by murder of Dubey family Prem wife Sheela said no one is feeling pity
फतेहपुर गांव में मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की मायूस पत्नी और बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव में हुए जघन्य हत्याकांड में मारे गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के घर की महिलाएं दुख और दहशत के माहौल में हैं। घर के सभी पुरुष पांच लोगों की हत्या के आरोप में जेल में हैं। 
विज्ञापन


घर में बचीं दो महिलाएं और छह बच्चे आगे की कार्रवाई को लेकर सहमे हुए हैं। बुधवार को प्रेम यादव की पत्नी शीला ने अपने पति के साथ दूबे परिवार के पांच सदस्यों की हत्या पर भी दुख जताते हुए कहा-जो भी हुआ, बहुत बुरा हुआ..। दूबे परिवार के साथ ही उनका भी परिवार उजड़ गया है। सरकार अब उनके परिवार के बच्चों पर रहम करे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घर के सभी पुरुष जेल में हैं। सब लोग दहशत में जी रहे हैं। बच्चों की जिंदगी कैसे कटेगी। उनके परिवार और बच्चों पर किसी को दया नहीं आ रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन से परिवार की महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम यादव की पुत्रियां अर्चना, अलका और अंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इकलौता बेटा तेजप्रताप पिता का दाह संस्कार करने के बाद तीर लेकर बैठा है। तेजप्रताप की आंखों में खौफ साफ नजर आ रहा है। प्रेम यादव के भाई रामजी यादव की पत्नी किरण और उनके दो बच्चे अनहोनी से आसंकित हैं। 

किरण ने कहा-जेठ की मौत और पति के जेल में चले जाने से सब अंधकारमय लग रहा है। एक बेटी दिव्यांग है। परिवार पर कहर टूट गया है। हम लोगों की कोई सुन नहीं रहा है। किरण ने घटना में राजनीति करने के बजाय मानवता दिखाने की गुहार लगाई।

ज्ञानप्रकाश को उसकी भाभी मार देना चाहती थी : शीला
रुद्रपुर। प्रेम की पत्नी शीला ने कहा- सत्यप्रकाश के भाई ज्ञान प्रकाश उनके घर रहते थे। वह अपने परिवार से डरते थे। कई बार यह भी बताते थे कि उनकी भाभी उन्हें मार देगी। इसी के कारण वह उनके घर आकर रहने लगे थे। विवाद का कारण भी यही बना। पति ने उनकी भूमि का बैनामा करा लिया था। इसके बदले रुपये भी दिए गए थे। इसी को लेकर सत्यप्रकाश दूबे का परिवार खुन्नस रखता था। 

ये है पूरा मामला

बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसके तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed