फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria got third rank in state in mega vaccination

मेगा टीकाकरण में देवरिया को प्रदेश में मिला तीसरा स्थान, मंडल में अव्वल

Sat, 28 Aug 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
deoria got third rank in state in mega vaccination
मेगा टीकाकरण में देवरिया को प्रदेश में मिला तीसरा स्थान, मंडल में अव्वल
विज्ञापन

देवरिया। कोविड के तीसरे मेगा टीकाकरण कैंप में जनपद को प्रदेश में तीसरा तथा गोरखपुर मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। शुक्रवार को आयोजित मेगा वैक्सीनेशन में लक्ष्य 57600 के सापेक्ष 65158 लोगों का टीकाकरण किया गया। जो वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित लक्ष्य का 113.12 प्रतिशत रहा। जबकि गाजियाबाद को 57600 के सापेक्ष 66707 टीकाकरण के लिए प्रथम तथा झांसी को 36000 के सापेक्ष 41431 टीकाकरण के लिए दूसरा स्थान मिला है। जिले के 61852 लोगों ने पहला टीका लगवाया।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि देवरिया जनपद ने महानगरों को मेगा वैक्सीनेशन में मात दी है। बताया कि मेगा वैक्सीनेशन में जिले को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। कोविड-19 से बचाव के लिए जिले में टीकाकरण निरंतर किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के तीसरे मेगा कैंप में 327 बूथों पर 65158 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष 113.12 फीसदी टीकाकरण हुआ। टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश सरकार लगातार टीकाकरण करा रही है। शासन ने अधिक से अधिक लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन के टीके लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए हर माह तीन मेगा कैंप आयोजित किए हैं। शुक्रवार को अगस्त माह में तीसरा मेगा कैंप आयोजित किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मेगा कैंप के लिए जिले में बूथों पर टीकाकरण किया गया। टीका लगवाने वाले लाभार्थियों का बूथ पर रजिस्ट्रेशन किया गया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अधिक से अधिक लोग कराएं। साथ ही कोविड गाईड लाईन का पालन अनिवार्य रूप से होना चाहिए। उन्होंने शारीरिक दूरी व मॉस्क का प्रयोग करने तथा कोविड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

युवाओं ने जागरूक कर 300 लोगों को लगवाई वैक्सीन
मईल। ग्राम पंचायत के मइलौटा गांव में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पंचायत भवन पर बनाए गए केंद्र में युवाओं ने जागरूक कर 300 लोगों को टीका लगवाया। मईल ग्राम पंचायत का मइलौटा छोटा सा गांव है। उपजिलाधिकारी बरहज ने स्वास्थ्य टीम के साथ चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया था फिर भी वैक्सीन लगवाने बूथ पर लोग नहीं पहुंचे। गांव के युवा मुकेश यादव, श्यामू यादव, चंद्रकेश्वर कुशवाहा, मधुसूदन यादव, रणविजय प्रसाद, पीयूष चौधरी ने जागरूक कर टीका लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed