फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   deoria deth

ससुराल जाने से रोकना लगा नागवार, युवक ने दी जान

Thu, 21 Nov 2019 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
deoria deth
फांसी लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन

गांव के पास पेड़ पर फंदे से लटकता लोगों ने देखी लाश
ससुराल से पत्नी पहुंच गई, मां और बहन देर से पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। ससुराल जाने से माता, पिता को रोकना बेटे को इतना नागवार लगा कि उसने गांव के पास बागीचे में फांसी लगाकर जान दे दी। खबर मिलते ही मायके से पत्नी अपने भाई के साथ पहुंच गई। लेकिन घर पर मौजूद मां और बहन को जाने में घंटों लग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मरहवां गांव निवासी पुष्पेंद्र यादव (27) तीन बहन और दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी डेढ़ वर्ष पूर्व सदर कोतवाली के घटैला चेती गांव में रामकोमल यादव की बेटी ममता के साथ हुआ था। पत्नी मायके चचेरी बहन अनीता की शादी में गई थीं। पुलिस की माने तो बुधवार को तिलक में जाने के लिए पत्नी और ससुराल वाले फोनकर पुष्पेंद्र को बुला रहे थे, जबकि असम राइफल में तैनात पिता ने ससुराल जाने पर घर से निकालने की बात कह दी। इसको लेकर पुष्पेंद्र काफी तनाव में था। बुधवार की शाम को वह घर से निकला और सुबह लोगों ने उसकी लाश पेड़ से लटकता हुआ देखा। घटना की खबर मिलते ही मौके पर गांववालों की भीड़ जुट गई। लोगों का कहना है कि घर पर मौजूद मां और बहन घंटों बाद घटनास्थल पर पहुंची, जबकि ससुराल से इसकी पत्नी अपने भाइयों के साथ आ गई। पुष्पेंद्र और ममता के बीच एक पांच माह की बच्ची है। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने कहा कि परिजनों के ससुराल जाने से मना करने पर युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

छिन गया पिता का साया
ईश्वर का भी अजीब खेल है। एक तरफ चंद महीन पहले पिता होने का सुख मिला तो घर में खुशियां मनाई गई। अभी दूधमुहीं बच्ची के मुंह से पिता शब्द भी नहीं निकला था। तभी सिर से छाया छिन गया। चंद महीने में ही खुशी का माहौल गम में बदल गया। ममता चचेरी बहन की शादी में तीन दिन पूर्व मायके गई थीं। उसे क्या पता था कि पति से उसकी यह आखिरी मुलाकात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed